{"_id":"64170c6fb13f77aba60277c3","slug":"assam-news-updates-several-shops-gutted-in-major-fire-in-kokrajhar-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: कोकराझार में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक, एक करोड़ का नुकसान; बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: कोकराझार में भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक, एक करोड़ का नुकसान; बिजली के शॉर्ट सर्किट की आशंका
Sun, 19 Mar 2023 06:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 19 Mar 2023 06:51 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि करीब 12-15 दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि, आग से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कोकराझार में दुकानों में लगी आग
- फोटो : एएनआई
विस्तार
असम के कोकराझार जिले में रविवार तड़के भीषण आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब चार बजे गोसाईगांव के हौरियापेट इलाके में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि करीब 12-15 दुकानें जलकर राख हो गईं। हालांकि, आग से कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने से पहले एक करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी। लेकिन हम पूरी जांच के बाद ही असली वजह का पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन