फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam news update woman chopped off a man private parts as he allegedly tried to rape her

Assam: तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने काटा तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट

Tue, 09 May 2023 02:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 May 2023 02:22 AM IST
सार

यह घटना असम के मोरीगांव जिले के भूरागांव थाना क्षेत्र के बोरालीमारी में हुई। पुलिस के अनुसार, महिला ने दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में प्राइवेट पार्ट को काटा है।

विज्ञापन
assam news update woman chopped off a man private parts as he allegedly tried to rape her
Assam Police, असम पुलिस - फोटो : Twitter

विस्तार

असम के मोरीगांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला ने तंत्र-मंत्र के नाम पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले तांत्रिक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। सोमवार को पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। 
विज्ञापन


यह घटना असम के मोरीगांव जिले के भूरागांव थाना क्षेत्र के बोरालीमारी में हुई। पुलिस के अनुसार, महिला ने दावा किया कि उसने आत्मरक्षा में प्राइवेट पार्ट को काटा है। आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। भूरागांव पुलिस प्रभारी अधिकारी हेमंत बोरगोहैन ने कहा, घटना के बाद एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को बचाया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान पुलिस ने उस्मान अली के रूप में की। वह दारंग जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, महिला की शिकायत पर घायल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स तांत्रिक है और महिला का इलाज कराने के लिए उसके घर गया था। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed