{"_id":"642b17cc5894113215040859","slug":"assam-news-update-fire-broke-out-in-a-room-in-guwahati-medical-college-news-in-hindi-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Guwahati Medical College: मेडिकल कॉलेज के एक कमरे में लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Guwahati Medical College: मेडिकल कॉलेज के एक कमरे में लगी आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Tue, 04 Apr 2023 02:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, गुवाहाटी
एएनआई, गुवाहाटी
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 02:33 AM IST
सार
गनीमत रही कि कमरे के अंदर ज्यादा लोग नहीं थे। वहां मौजूद मरीज और अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के एक कमरे में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में केंद्रीय नैदानिक प्रयोगशाला के एक कमरे में सोमवार को भीषण आग लग गई। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. अभिजीत शर्मा ने बताया, आग सरकारी अस्पताल के पुराने भवन की पहली मंजिल पर केंद्रीय नैदानिक प्रयोगशाला के एक कमरे में लगी। घटना में कोई मरीज हताहत नहीं हुआ है। समय रहते हुए वहां से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जीएमसीएच अधिकारियों ने तुरंत दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
ओडिशा के क्योंझर में 100 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
ओडिशा के क्योंझर शहर के एक बाजार में सोमवार को आग लगने से कम से कम 100 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के एक अधिकारी ने कहा कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन पर्याप्त पानी की आपूर्ति के कारण दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंझर के उपजिलाधिकारी रामचंद्र किस्कू ने कहा कि आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। क्योंझर मार्केट कमेटी के सचिव हरिश्चंद्र दास ने कहा, घटना में आग से करीब 50 करोड़ रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई है।
चार साल पहले कामाख्या मंदिर में मानव बलि के आरोप में पांच गिरफ्तार
करीब चार साल पहले अंबुबाची मेले से कुछ दिन पहले यहां कामाख्या मंदिर में मानव बलि के लिए एक महिला का कथित तौर पर सिर कलम करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से दो मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के हैं। . गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा ने घटना का भयावह विवरण देते हुए कहा कि 19 जून 2019 को कामाख्या मंदिर परिसर में जॉय दुर्गा मंदिर की सीढ़ी पर एक 64 वर्षीय महिला का सिर कटा शव उसका हत्या के कुछ घंटों बाद कंबल से ढका मिला था। शहर के जलुकबाड़ी पुलिस स्टेशन में स्वत: संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई, लेकिन शुरुआत में कोई सुराग नहीं मिलने के कारण इसमें देरी हुई।