{"_id":"60a728f7a36773584f1a9fab","slug":"assam-new-guidelines-for-covid-19-inter-district-movement-suspended-for-15-days-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: आज से एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा पर भी रोक, 15 दिन तक जारी रहेगी यह पाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: आज से एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा पर भी रोक, 15 दिन तक जारी रहेगी यह पाबंदी
Fri, 21 May 2021 08:58 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 21 May 2021 08:58 AM IST
सार
असम में अगले 15 दिनों तक एक जिले से दूसरे जिले के लिए यात्राएं स्थगित रहेंगी। राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर ये फैसला लिया है। ये आदेश 21 मई सुबह पांच बजे से लागू हो गया है।
विज्ञापन
लॉकडाउन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के मुताबिक शुक्रवार (21 मई) सुबह पांच बजे जनता एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा नहीं कर सकेंगे। आज से अगले 15 दिनों तक अंतर जिला (एक जिले से दूसरे जिले) यात्रा स्थगित रहेगी। राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 15 तक दिन यात्रा पर सख्ती करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बिना रोक-टोक के अंतर जिला यात्रा की वजह से राज्य में कोविड के मामलों में गिरावट दर्ज नहींं हो रही थी। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मेडिकल इमरजेंसी, किसी की अंतिम शव यात्रा और क्षेत्राधिकार उपायुक्त की लिखित मंजूरी के बाद ही अंतर-जिला यात्रा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
राज्य में कोरोना के मामलों पर नियंत्रण रखने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नए सख्तियां और संक्रमण रोकने के नए उपाय लागू कर दिए हैं। ये 13 मई से लागू हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हर दिन दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
आदेश के मुताबिक, अगले 15 दिनों तक साप्ताहिक हाट बाजार भी बंद रहेंगे। नए आदेश के अनुसार, रेस्त्रां, होटल और ढाबा में दोपहर एक बजे तक ही बैठकर खाया जा सकता है और उसके बाद सिर्फ होम डिलिवरी की ही अनुमति होगी। बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में राज्य में विधानसभा चुनाव होकर चुके हैं।
20 मई को असम में 6,573 मामले कोविड के मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3,53,574.हो गए। वहीं 20 मई को राज्य में 70 कोरोना मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया, जिसके बाद अबतक राज्य में 2,507 कोविड मरीजों की जान जा चुकी है।