फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam new guidelines for covid 19 inter district movement suspended for 15 days from today

असम: आज से एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा पर भी रोक, 15 दिन तक जारी रहेगी यह पाबंदी

Fri, 21 May 2021 08:58 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 21 May 2021 08:58 AM IST
सार

असम में अगले 15 दिनों तक एक जिले से दूसरे जिले के लिए यात्राएं स्थगित रहेंगी। राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर ये फैसला लिया है। ये आदेश 21 मई सुबह पांच बजे से लागू हो गया है।

विज्ञापन
Assam new guidelines for covid 19 inter district movement suspended for 15 days from today
लॉकडाउन - फोटो : PTI

विस्तार

असम में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा फैसला लिया है। नए आदेश के मुताबिक शुक्रवार (21 मई) सुबह पांच बजे जनता एक जिले से दूसरे जिले में यात्रा नहीं कर सकेंगे। आज से अगले 15 दिनों तक अंतर जिला (एक जिले से दूसरे जिले) यात्रा स्थगित रहेगी। राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 15 तक दिन यात्रा पर सख्ती करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी बयान के मुताबिक, बिना रोक-टोक के अंतर जिला यात्रा की वजह से राज्य में कोविड के मामलों में गिरावट दर्ज नहींं हो रही थी। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मेडिकल इमरजेंसी, किसी की अंतिम शव यात्रा और क्षेत्राधिकार उपायुक्त की लिखित मंजूरी के बाद ही अंतर-जिला यात्रा शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन


राज्य में कोरोना के मामलों पर नियंत्रण रखने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नए सख्तियां और संक्रमण रोकने के नए उपाय लागू कर दिए हैं। ये 13 मई से लागू हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान हर दिन दोपहर एक बजे बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, अगले 15 दिनों तक साप्ताहिक हाट बाजार भी बंद रहेंगे। नए आदेश के अनुसार, रेस्त्रां, होटल और ढाबा में दोपहर एक बजे तक ही बैठकर खाया जा सकता है और उसके बाद सिर्फ होम डिलिवरी की ही अनुमति होगी। बता दें कि राज्य में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में राज्य में विधानसभा चुनाव होकर चुके हैं।


20 मई को असम में 6,573 मामले कोविड के मामले दर्ज किए गए, जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3,53,574.हो गए। वहीं 20 मई को राज्य में 70 कोरोना मरीजों ने अपना दम तोड़ दिया, जिसके बाद अबतक राज्य में 2,507 कोविड मरीजों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed