Assam: राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में NDA की बड़ी जीत, 36 में से 33 सीटें मिलीं, CM बोले- फिर भगवा लहर
Assam: असम के राभा हसोंग स्वायत्त परिषद चुनाव में एनडीए ने 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल की। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे 'एक और भगवा लहर' बताया और आदिवासी समुदाय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी नीतियों का समर्थन करने के लिए जनता का धन्यवाद किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बड़ी जीत मिली है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर जानकारी दी कि राभा हसोंग स्वायत्त परिषद के चुनाव में एनडीए ने 36 में से 33 सीटों पर जीत हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने लिखा, 'असम में एक और भगवा लहर! राभा हसोंग स्वायत्त परिषद की जनता को दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एकजुट होकर प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का समर्थन किया, खासकर आदिवासी समुदायों के लिए। एनडीए ने 36 में से 33 सीटों पर जीत दर्ज की है।'
ये भी पढ़ें: बौद्ध धर्म को प्रमुखता दे सद्भाव कायम कर रहे PM, सांस्कृतिक कूटनीति से मजबूत हो रही भारत की भूमिका
राभा हसोंग स्वायत्त परिषद असम के राभा समुदाय के लिए बनाई गई एक स्थानीय स्वशासी संस्था है, जो विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी विकास से जुड़ी योजनाओं को लागू करती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.