{"_id":"60670e41a6b7a7687e1f88e7","slug":"assam-myanmar-refuses-to-accept-a-rohingya-girl-blow-to-extradition","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: रोहिंग्या लड़की को प्रत्यर्पित करने के प्रयास को झटका, म्यांमार ने किया स्वीकार करने से इनकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: रोहिंग्या लड़की को प्रत्यर्पित करने के प्रयास को झटका, म्यांमार ने किया स्वीकार करने से इनकार
Fri, 02 Apr 2021 05:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 02 Apr 2021 05:59 PM IST
सार
- रोहिंग्याओं की वापसी के प्रयास को धक्का
- म्यांमार ने बंद कर दी जांच चौकी
विज्ञापन
symbolic image
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम से रोहिंग्याओं की वापसी के प्रयासों को उस वक्त धक्का लगा जब पड़ोसी देश म्यांमार ने 14 वर्षीय एक रोहिंग्या लड़की को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। असम पुलिस की एक टीम उसे म्यांमार के अधिकारियों को सौंपने के लिए मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक पहुंची थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद लड़की को असम के सिलचर से मणिपुर में अंतरराष्ट्रीय जांच चौकी पर प्रत्यर्पण के लिए बृहस्पतिवार को ले जाया गया। बहरहाल, म्यांमार के आव्रजन अधिकारियों ने उसे स्वीकार करने से मना कर दिया और कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण जांच चौकी पिछले एक वर्ष से बंद है।
विज्ञापन
वापस आश्रय गृह को सौंपा
पुलिस के मुताबिक, म्यांमार के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से कहा कि उनके देश की स्थिति किसी भी तरह के प्रत्यर्पण के लिए फिलहाल उपयुक्त नहीं है। पुलिस टीम लड़की को लेकर सिलचर लौट गई और उसे आश्रय गृह को सौंप दिया जहां वह रह रही है।
विज्ञापन
कछार जिले में अचेतावस्था में मिली थी
अधिकारियों ने बताया कि दो वर्ष पहले लड़की कछार जिले के सिलचर के रंगपुर इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर के अंदर अचेतावस्था में मिली थी। उन्होंने बताया कि बाद में पता चला कि उसके माता-पिता बांग्लादेश में कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर में हैं।
पुलिस ने बताया कि चूंकि वह नाबालिग है इसलिए उसे हिरासत केंद्र में नहीं भेजा गया और उजाला आश्रय केंद्र में भेजा गया जहां से उसे फिर निवेदिता नारी केंद्र में रखा गया। भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने पर पिछले कुछ वर्षों में रोहिंग्या मूल के म्यांमार के कई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।