फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Muslim MLA threatens to leave BJP in 15 days

असम के मुस्लिम विधायक को 15 दिन में भाजपा छोड़ने की धमकी, दो जिंदा कारतूस के साथ मिला खत 

Wed, 13 Jun 2018 06:23 AM IST
एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Updated Wed, 13 Jun 2018 06:23 AM IST
विज्ञापन
Assam Muslim MLA threatens to leave BJP in 15 days
अमिनुल हक लस्कर
असम के भाजपा विधायक अमिनुल हक लस्कर ने एक धमकी भरा खत मिलने पर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि दो जिंदा कारतूस के साथ भेजे गए खत में लिखा है कि चूंकि आप मुस्लिम हैं, इसलिए 15 दिन के अंदर पार्टी छोड़ दें।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोनई विधानसभा के विधायक को यह खत एक अनजान समूह ‘सेव सिक्योर एंड डेवलपमेंट प्रोटेक्शन फोर्स ऑफ मुस्लिम, बराक वैली जोन’ ने भेजा है। हमने रविवार को मिली शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सिलचर पुलिस थाना प्रभारी इंद्रजीत चक्रवर्ती ने बताया कि खत के साथ प्वाइंट 32 पिस्टल के दो जिंदा कारतूस मिलने की भी शिकायत की गई है। 
विज्ञापन


विधायक ने अपनी शिकायत में लिखा है, ‘मुझे डाक से यह चिट्ठी मिली। इसमें लिखा है कि भाजपा और आरएसएस सांप्रदायिक संगठन हैं ओर वे मुस्लिमों के खिलाफ काम करते हैं। लिहाजा मुस्लिम होने के नाते आपको उस पार्टी में नहीं होना चाहिए। मुझे 15 दिन के अंदर पार्टी छोड़ने के लिए कहा गया है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed