फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam mp gaurav gogoi allages Misuse of police powers by state government writes to PM modi

Assam: 'ये ताकत का गलत इस्तेमाल', पत्रकार की गिरफ्तारी पर भड़के गौरव गोगोई, पीएम मोदी को लिखा पत्र

Sun, 30 Mar 2025 01:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Mar 2025 01:55 PM IST
विज्ञापन
assam mp gaurav gogoi allages Misuse of police powers by state government writes to PM modi
हिमंत बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई - फोटो : ANI
असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद गौरव गोगोई ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में गोगोई ने असम पुलिस पर अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। पत्र में गौरव गोगोई ने बताया कि सरकारी बैंक में कथित वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को कवर करने के आरोप में एक पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया। कांग्रेस सांसद ने इस मामले की जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन


गौरव गोगोई ने की बैंक में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग
लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता गौरव गोगोई ने असम कॉ-ऑपरेटिव एपेक्स बैंक में कथित गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच की भी मांग की। गौरतलब है कि इस बैंक में सीएम हिमंत बिस्व सरमा भी निदेशक हैं और भाजपा विधायक बिस्वजीत फुकन इस बैंक के अध्यक्ष हैं। इस बैंक में कथित गड़बड़ी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन को कवर करने वाले पत्रकार दिलावर हुसैन मजूमदार को मंगलवार को गुवाहाटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें जमानत मिली तो गुरुवार को पुलिस ने उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया। पत्रकार के खिलाफ बैंक के कर्मचारी और प्रबंध निदेशक ने शिकायत दर्ज कराई है। एक शिकायत बैंक कर्मचारी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की है और दूसरी बैंक से जरूरी दस्तावेज चुराने के संबंध में है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Assam: असम के पत्रकार को जमानत मिलने के बाद दूसरे मामले में किया गया गिरफ्तार, सीएम बोले- वह पत्रकार नहीं है
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकार दिलावर हुसैन को दोनों मामलों में जमानत मिल चुकी है। पीएम मोदी को लिखे पत्र में गौरव गोगोई ने लिखा कि 'यह पुलिस की ताकत का गलत और मनमाना इस्तेमाल है। इस मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। साथ ही मीडिया की आजादी को भी सुरक्षित किया जाना चाहिए और पत्रकारों को इस तरह से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।' पत्र में लिखा गया है कि 'यह मामले लोकतंत्र पर हमला है। वित्तीय संस्थानों में पारदर्शिता के संवैधानिक अधिकार की भी सुरक्षा की जानी चाहिए।'

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed