{"_id":"6393015c67c0d06e29749f1f","slug":"assam-mohan-bhagwat-to-reach-assam-tomorrow-on-a-two-day-tour-will-participate-in-the-sangh-s-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: दो दिवसीय दौरे पर कल असम पहुंचेंगे मोहन भागवत, संघ के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: दो दिवसीय दौरे पर कल असम पहुंचेंगे मोहन भागवत, संघ के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा
Fri, 09 Dec 2022 03:05 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 03:05 PM IST
सार
मोहन भागवत 10 दिसंबर को असम पहुंचेंगे और 11 को गुवाहाटी के पास चंद्रपुर के हाजोंगबोडो में में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आरएसएस के उत्तरी असम के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख किशोर शिवम ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मोहन भागवत
- फोटो : PTI
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर असम आ रहे हैं। वह शनिवार यानि 10 दिसंबर को यहां पहुंचेंगे और 11 को गुवाहाटी के पास चंद्रपुर के हाजोंगबोडो में में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आरएसएस के उत्तरी असम के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख किशोर शिवम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरएसएस उत्तरी असम के चंद्रपुर के हाजोंगबोड़ी में विद्या भारती बहुउद्देशीय शैक्षिक परियोजना में आज से 11 दिसंबर तक तीन दिवसीय 'प्रेरणा शिविर' आयोजित कर रहा है। आगामी शताब्दी समारोह के मद्देनजर आरएसएस के कार्यों का विस्तार करने और इसके कार्यकर्ताओं को विकसित करने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिवम ने बताया कि प्रेरणा शिविर के अंतिम दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उत्तर असम क्षेत्र के स्वयंसेवकों के साथ दो बैठक करेंगे और बौद्धिक सलाह देंगे। शिविर केवल कार्यकर्ताओं के लिए लगाया जा रहा है और शिविर में केवल संघ के कार्यकर्ता ही भाग ले सकेंगे। शिविर में संघ की शाखा स्तर से लगभग 3,000 कार्यकर्ता छात्र के रूप में भाग लेंगे। सरसंघचालक 10 दिसंबर को शिविर में पहुंचेंगे और 11 दिसंबर की शाम अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन