फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam mizoram border disputes, Assam government advisory People of Assam are advised not to travel to Mizoram

सीमा विवाद: असम सरकार ने कहा- मिजोरम की यात्रा न करें, जारी की एडवाइजरी

Thu, 29 Jul 2021 09:43 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 29 Jul 2021 09:43 PM IST
सार

असम सरकार ने नई एडवाइजरी जारी कर सरकार ने लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह दी है। सरकार ने कहा कि लोगों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए यह जरूरी है।

विज्ञापन
Assam mizoram border disputes, Assam government advisory People of Assam are advised not to travel to Mizoram
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa

विस्तार

सीमा विवाद को लेकर असम और मिजोरम सरकार के बीच लगातार तनाव जारी है। इस बीच असम सरकार ने नई एडवाइजरी जारी कर सरकार ने लोगों को मिजोरम की यात्रा न करने की सलाह दी है। सरकार ने कहा कि लोगों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए यह जरूरी है। वहीं मिजोरम सरकार ने गृह मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वह असम सरकार को इस तरह की गतिविधियों से परहेज करने और आगे के संघर्ष से बचने के लिए अंतर-राज्यीय सीमा पर तैनात टुकड़ियों को वापस लेने के निर्देश जारी करे।

विज्ञापन

 
इस बीच असम में सत्तारूढ़ भाजपा ने गुरुवार को लंबे समय से लंबित सीमा विवादों के लिए पिछली कांग्रेस सरकारों को दोषी ठहराया। भाजपा ने कहा कि पुरानी पार्टी ने विवादास्पद मामलों से बचने के लिए पलायनवादी रवैया अपनाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमावर्ती राज्यों द्वारा असम के कई लाख हेक्टेयर क्षेत्र पर वर्षों से कब्जा कर लिया गया है क्योंकि कांग्रेस, जो आजादी के बाद से अधिकांश समय सत्ता में थी, ने चिंता के ऐसे मुद्दों से बचने के लिए पलायनवादी रवैया अपनाया था। वहीं कांग्रेस ने पलटवार करते हुए यह जानना चाहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने पिछले कुछ वर्षों में इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
असम और मिजोरम सीमा पर जमीन विवाद को लेकर हुए तनाव के कारण हुई गोलीबारी में असम पुलिस के कम से कम छह जवानों की मौत हो गई और एक पुलिस अधीक्षक समेत 50 अन्य घायल हो गए। झड़प के बाद दोनों राज्यों के पुलिस बल सीमा पर तैनात हैं। हालांकि अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि शांति बनाए रखने के मकसद पुलिस बलों को सीमा से 100 मीटर अंदर वापस लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed