फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam-Meghalaya dispute: Scuffle broke out between people of both the states, policemen injured in controlling the situation

असम-मेघालय विवाद: दोनों राज्यों के लोगों के बीच हुई हाथापाई, स्थिति को काबू करने में पुलिसकर्मी घायल

Thu, 26 Aug 2021 07:11 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दीफू (असम)
एजेंसी, दीफू (असम) Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 26 Aug 2021 07:11 AM IST
सार

  • री-भोई जिले के पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी सीमा पर तनाव की स्थिति को काबू करने की कोशिश में घायल हो गए
  • प्रदर्शनकारियों ने सीमा पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया था

विज्ञापन
Assam-Meghalaya dispute: Scuffle broke out between people of both the states, policemen injured in controlling the situation
असम पुलिस - फोटो : PTI

विस्तार

मेघालय और असम के लोगों के समूहों के बीच अंतर-राज्यीय सीमा पर हुई हाथापाई को नियंत्रित करने में मेघालय के पुलिस अधिकारी घायल हो गए। री-भोई जिले के एसपी एन लामारे ने बुधवार को बताया, री-भोई जिले के पुलिस उपाधीक्षक रैंक के अधिकारी सीमा पर तनाव की स्थिति को काबू करने की कोशिश में घायल हो गए थे, वह अब खतरे से बाहर हैं। दोनों पक्षों के बल मौके पर पहुंच गए हैं और हालात को नियंत्रण में कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के उमलापर में हुई, जहां मेघालय के री-भोई जिले के लगभग 250-300 लोगों का समूह उन दो लोगों से मिलने गया, जिनके साथ असम पुलिसकर्मियों ने सोमवार रात दुर्व्यवहार किया था। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों ने सीमा पर विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बंकर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस बीच असम और मेघालय के लोगों के साथ विवाद हो गया।
विज्ञापन

 

लामारे ने बताया, भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। इस हाथापाई में एक डिप्टी एसपी घायल हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और वह अब खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed