फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Meghalaya decide to form three regional level committees to settle disputes in six border areas

Border Dispute: असम-मेघालय सीमा विवाद सुलझाने के लिए क्षेत्रीय समितियां बनेंगी, मुख्यमंत्रियों ने कही यह बात

Sun, 21 Aug 2022 10:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन अर्जुन, अमर उजाला, दिसपुर
एन अर्जुन, अमर उजाला, दिसपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 21 Aug 2022 10:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्रियो ने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और सीमा विवाद सुलझने के कगार पर है। दोनों राज्यों में 12 विवादित स्थलों में से छह का निपटारा हो चुका है।

विज्ञापन
Assam Meghalaya decide to form three regional level committees to settle disputes in six border areas
असम-मेघालय के मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम-मेघालय सीमा विवाद पर मुख्यमंत्री स्तर की बैठक रविवार को असम की राजधानी दिसपुर में हुई। बैठक में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भाग लिया। बैठक के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। 

विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि असम और मेघालय दोनों राज्यों के कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में तीन क्षेत्रीय समितियां बनाई जाएंगी, जो मतभेदों के शेष 6 क्षेत्रों में सीमा विवादों को हल करेंगे। समितियां व्यापक दौरे करेंगी, क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से बात करेंगी, मतभेदों को दूर करने के लिए विश्वास पैदा करेंगी और परस्पर सहमत समाधान तलाशेंगी।
विज्ञापन


बैठक के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कोरनाड संगमा ने कहा कि बैठक दोनों ही राज्यों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थी। दोनों मुख्यमंत्रियो ने कहा कि हम आगे बढ़ रहे हैं और सीमा विवाद सुलझने के कगार पर है। दोनों राज्यों में 12 विवादित स्थलों में से छह का निपटारा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दोनों राज्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में 29 मार्च को नई दिल्ली में 12 विवादित क्षेत्रों में से छह में पांच दशक पुराने सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। असम के सीएम ने कहा कि  हम उम्मीद करते हैं कि पहले चरण की तरह दूसरा चरण भी सुचारू रूप से चलेगा। हम दोनों पक्षों के बीच किसी तरह का समाधान निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed