फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Man arrested for posting video of train passing over him One killed two policemen injured in Bhubaneswar

Viral Boy Arrested: रील बनाने के लिए पटरी पर लेटा शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन? फर्जी वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार

Thu, 10 Apr 2025 02:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Apr 2025 02:27 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पटरी पर लेटकर वीडियो बना रहा है। उसने दावा किया कि इस दौरान उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। अब उस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने दावा किया है कि वीडियो फर्जी है, इसे उसे एडिट कर के सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

विज्ञापन
Assam Man arrested for posting video of train passing over him One killed two policemen injured in Bhubaneswar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

असम के हैलाकांडी जिले में एक व्यक्ति को एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में वह रेलवे पटरी पर लेटकर हुआ वीडियो बना रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में उसके ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर जाती है। गनीमत रही कि वह बाल-बल बच गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी पापुल अलोम बरभुइया (27) को मंगलवार को लाला पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस हफ्ते की शुरुआत में फेसबुक पर बरभुइया की ओर से अपलोड किए गए 31 सेकंड के वीडियो में वह लाला रेलवे स्टेशन पर पटरियों के बीच लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। कथित तौर पर वह अपने ऊपर से गुजर रही ट्रेन का वीडियो बना रहा है। हालांकि, इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


'वीडियो एडिट कर के पोस्ट किया'
बरभुइया ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को एक वीडियो गेम प्रोग्रामर बताया है। कथित तौर पर वह बंगलूरू का निवासी है। हालांकि, उसका दावा है कि उसने वीडियो एडिट कर के पोस्ट किया था। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इंटरनेट से ट्रेन के गुजरने वाले हिस्से को डाउनलोड किया था। उसने दूसरों को भी इसी तरह के स्टंट करने की कोशिश न करने की चेतावनी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में पेश करने के बाद जमानत दी गई
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद बरभुइया को अदालत में पेश किया गया। उन्हें जमानत दे दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Assam Man arrested for posting video of train passing over him One killed two policemen injured in Bhubaneswar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

भुवनेश्वर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल
इस बीच ओडिशा के भुवनेश्वर में बारामुंडा ओवरब्रिज पर अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बुधवार आधी रात के आसपास ओवरब्रिज पर एक पिकअप वैन के चालक की मौत हो गई, जब उसके वाहन को एक अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर खंडगिरी थाने से दो पुलिस वैन मौके पर पहुंची और वैन से चालक का शव बरामद किया। जब पुलिस मौके पर थी, तभी एक ट्रेलर ने खड़ी पुलिस गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed