फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Journey to Darjeeling becomes more pleasant, Indian Railways is starting special joy rides toy train

Darjeeling: दार्जिलिंग का सफर हुआ और सुहाना, भारतीय रेलवे शुरू कर रहा है स्पेशल जॉय राइड्स टॉय ट्रेन

Sat, 19 Oct 2024 09:12 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Sat, 19 Oct 2024 09:12 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक पर्यटकों के लिए चलने वाली सभी डीजल स्पेशल जॉयराइड्स तीन प्रथम श्रेणी चेयर कार कोच के संयोजन के साथ चलेंगी। दो कोच में 30 सीटें और एक कोच में 29 सीटें होगी। 

विज्ञापन
Assam: Journey to Darjeeling becomes more pleasant, Indian Railways is starting special joy rides toy train
दार्जिलिंग का सफर हुआ और सुहाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे सर्दी बढ़ने लगेगी, दर्जिलिंग में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगेगी। सैलानियों को यात्रा में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे ने 21 अक्टूबर से पांच दिसंबर तक प्रतिदिन दार्जिलिंग और घूम के बीच दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (डीएचआर) की टॉय ट्रेन सेवा के तहत चार डीजल स्पेशल जॉयराइड्स के परिचालन का निर्णय लिया है। बता दें कि यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल डीएचआर में इस पीक सीजन के दौरान हजारों स्थानीय और विदेशी पर्यटक आते हैं। इन जॉयराइड विशेष सेवाओं के परिचालन से पहाड़ों की खूबसूरती का आनंद लेने के उनके अनुभव में इजाफा होगा।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 02547 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड दार्जिलिंग से 09:20 बजे चल कर घूम 10:05 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन घूम से 10:25 बजे चल कर दार्जिलिंग 10:55 बजे पहुंचेगी। इसी तरह से ट्रेन संख्या 02548 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड दार्जिलिंग से 11:25 बजे चल कर घूम 12:10 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन घूम से 12:30 बजे चल कर दार्जिलिंग 13:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 02549 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड दार्जिलिंग से 13:25 बजे चल कर घूम 14:10 बजे पहुंचेगी। वापसी पर यह ट्रेन घूम से 14:35 बजे चल कर दार्जिलिंग 15:05 बजे पहुंचेगी। एक अन्य, ट्रेन संख्या 02550 (दार्जिलिंग - घूम - दार्जिलिंग) डीजल स्पेशल जॉयराइड दार्जिलिंग से 15:30 बजे चल कर घूम 16:15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा पर, यह ट्रेन घूम से 16:35 बजे चल कर दार्जिलिंग 17:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी डीजल स्पेशल जॉयराइड्स तीन प्रथम श्रेणी चेयर कार कोच के संयोजन के साथ चलेंगी। दो कोच में 30 सीटें और एक कोच में 29 सीटें होगी। कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इन ट्रेनों के स्टॉपेज और समय-सारणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और पू. सी. रेलवे के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रकाशित की गई है। उन्होंने यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरणों को ध्यान से देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed