{"_id":"62f3e13e7f47160aac650ef1","slug":"assam-himanta-government-increased-daily-wages-of-laborers-working-in-tea-gardens","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: हिमंत सरकार ने चाय बागनों में काम करने वाले मजदूरों को दिया तोहफा, दूसरी बार की दैनिक वेतन में वृद्धि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: हिमंत सरकार ने चाय बागनों में काम करने वाले मजदूरों को दिया तोहफा, दूसरी बार की दैनिक वेतन में वृद्धि
Wed, 10 Aug 2022 10:24 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:24 PM IST
सार
बीते साल मई में राज्य की सत्ता में आने के बाद हिमंत सरकार ने दूसरी बार इस तरह की बढ़ोतरी की है। असम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
चाय बागान
- फोटो : जयसिंह रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम सरकार ने चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों के दैनिक वेतन में इजाफा किया है। बुधवार को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा इन मजदूरों के दैनिक वेतन में 27 रुपये की बढ़ोतरी की है। बीते साल मई में राज्य की सत्ता में आने के बाद हिमंत सरकार ने दूसरी बार इस तरह की बढ़ोतरी की है। असम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा की गई ये वेतन वृद्धि एक अगस्त से लागू हो गई है।
विज्ञापन
चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी का फैसला हिमंत बिस्वा सरमा और चाय संघों और श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक में लिया गया। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्वीट करके इसे मजदूरों के लिए अच्छी खबर बताया। उन्होंने कहा कि चाय बागान श्रमिकों का कल्याण उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ट्वीट किया ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि चाय संघों के साथ एक बैठक में, श्रमिकों के वेतन में 27 रुपये की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया, जिससे ब्रह्मपुत्र घाटी और बराक घाटी में उनका दैनिक वेतन क्रमशः 232 रुपये और 210 रुपये हो गया।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि चाय बागान श्रमिकों का कल्याण हमेशा उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।
विज्ञापन
सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि चाय बागान श्रमिकों के दैनिक वेतन में की गई इस नकद बढ़ोतरी के अलावा उन्हें राशन और अन्य लाभ भी मिलते रहेंगें।
बता दें कि भारतीय चाय बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2021 में 66 करोड़ 77.3 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन असम ने किया था। इनमें से छोटे चाय बागानों में 31 करोड़ 11.2 लाख किलोग्राम चाय का उत्पादन हुआ था। देश में चाय का कुल उत्पादन 134 करोड़ 30.6 लाख किलोग्राम था।
विज्ञापन