फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam: Himanta Biswa held a cabinet meeting, Panchayat elections will be held in November

असम : हिमंत बिस्व ने की कैबिनेट बैठक, नवंबर में होंगे पंचायत चुनाव, विकासखंडों का होगा पुनर्गठन

Thu, 06 Jun 2024 06:29 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Thu, 06 Jun 2024 06:29 PM IST
सार

असम में बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने बताया कि असम कैबिनेट ने इस साल नवंबर में राज्य में पंचायत चुनाव कराने का फैसला किया है।

हिमंत बिस्वा ने लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के वोटों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुद्दा विकास नहीं था, बल्कि धर्म था।

विज्ञापन
Assam: Himanta Biswa held a cabinet meeting, Panchayat elections will be held in November
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम में बृहस्पतिवार को कैबिनेट की बैठक हुई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने बताया कि असम कैबिनेट ने इस साल नवंबर में राज्य में पंचायत चुनाव कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को असम की कैबिनेट बैठक असम से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा के नेतृत्व में आयोजित हुई। जिसमें नवंबर में पंचायत चुनाव कराने का फैसला लिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि सभी विकासखंडों का पुनर्गठन किया जाएगा। पंचायत का परिसीमन अगस्त तक पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन


हिमंत बिस्वा ने लोकसभा चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं के वोटों पर बात की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुद्दा विकास नहीं था, बल्कि धर्म था। इस चुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने असम में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने असम में इस चुनाव में पूरी तरह से ध्रुवीकरण की राजनीति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम मुख्यमंत्री ने कहा कि असम ओरुनोदोई योजना के संबंध में मंत्री अजंता नियोग, डॉ. रानोज पेगु, रंजीत कुमार दास और बिमल बोरा सहित एक कैबिनेट उप-समिति का भी गठन किया। यह समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


बता दें कि मंगलवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित किया। 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुआ। जिसमें से 9 सीट भाजपा, 3 सीट कांग्रेस और 1 यूपीपी लिबरल ने जीती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed