फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam govt will cut salary whose employee not take care of his parents

माता-पिता का ख्याल न रखने वालों की तनख्वाह काटेगी सरकार

Wed, 08 Feb 2017 06:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Feb 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
Assam govt will cut salary whose employee not take care of his parents
- फोटो : amar ujala

माता-पिता की उपेक्षा करने वाली संतानों को अब उनकी यह बेरुखी भारी पड़ सकती है, पूर्वोत्तर की आसाम सरकार इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने पहले बजट में ऐसी व्यवस्‍था की है कि माता-पिता के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भागने वाली संतानों को अगर वह सरकारी कर्मचारी हैं तो अपनी तनख्वाह में कटौती झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन


राज्य के वित्त मंत्री हेमंत सरमा द्वारा पेश पहले बजट में इन्फ्रास्टक्चर और ग्रामीण विकास के बजाय सारा ध्यान किसानों, युवाओं और महिलाओं के विकास पर दिया गया है। इस दौरान सरमा ने घोषणा की कि जो सरकारी कर्मचारी अपने मा‌ता पिता की देखभाल करने में असफल रहेंगे उनकी तनख्वाह में कटौती की जाएगी। 
विज्ञापन


सरमा ने बताया कि जो कर्मचारी सरकार के अधीन विभागों में, राज्य पीएसयू और सरकारी कंपनियों में नौकरी करते हैं उनसे उम्‍मीद की जाती है वो अपने माता पिता के प्रति जिम्मेदार रहें। जिन मामलों में सरकारी कर्मचारी इस जिम्मेदारी से बचते हैं, उसमें प्रस्तावित कानून के तहत उनकी सेलरी का एक हिस्सा काटकर उनके माता पिता को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed