गुवाहाटी के हुक्का बार पर लगेगा ताला, असम सरकार ने दिया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम सरकार ने गुवाहाटी में सभी हुक्का बार बंद करने का नोटिस जारी किया है। गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के अधिकार क्षेत्र के तहत हुक्का बार चलाने वाले सभी आउटलेट्स को राज्य सरकार द्वारा बंद करने का आदेश दिया गया है। आधिकारिक नोटिस 18 दिसंबर को जीएमसी के आयुक्त द्वारा जारी किया गया।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, यह उन सभी संबंधित लोगों की जानकारी के लिए है जो गुवाहाटी नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत हुक्का बार का व्यापार चला रहे हैं। उन्हें गुवाहाटी शहर के भीतर संचालित हुक्का बार के सभी आउटलेट्स को बंद करने के लिए अधिसूचित किया जाता है।
Assam: State govt orders closure of all 'Hookah Bars' in Guwahati with immediate effect. No further applications for renewal or issuance of trade licenses for 'Hookah Bars' will be entertained by the Guwahati Municipal Corporation.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 19, 2020
नोटिस में यह भी कहा गया है कि हुक्का बार व्यापार लाइसेंस के नवीनीकरण या नए लाइसेंस जारी करने का कार्य नहीं किया जाएगा। हुक्का बार को नोटिस जारी होने के सात दिनों के भीतर बंद किया जाना है।
गुवाहाटी में काफी अच्छी संख्या में हुक्का बार हैं। इससे पहले इसी साल सितंबर में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वे राज्य में किसी भी रेस्तरां या कैफे को हुक्का बार चलाने की अनुमति न दें।