{"_id":"5bd79638bdec22174c7dee2c","slug":"assam-government-will-buy-bhupen-hazarika-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेन हजारिका का घर खरीदने को हरी झंडी, असम सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भूपेन हजारिका का घर खरीदने को हरी झंडी, असम सरकार ने दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Tue, 30 Oct 2018 04:52 AM IST
विज्ञापन
भूपेन हजारिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम मंत्रिमंडल ने राज्य के दिग्गज संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित घर को खरीदने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दे दी है। वित्त, स्वास्थ्य एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यहां बताया कि उस घर को खरीदने पर 1.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घर की मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि वर्ष 1952 में पहली बार कोलकाता पहुंचने के बाद हजारिका दक्षिण कोलकाता के उस मकान में रहे थे। 1990 के दशक में मुंबई शिफ्ट होने के बाद हजारिका ने सुशील कुमार डांगी नामक एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को उक्त मकान बेच दिया था। हजारिका ने पहले उस मकान को किराए पर लिया था।
विज्ञापन
हालांकि लगभग तीन दशक बाद उन्होंने वर्ष 1981 में इसे खरीद लिया। लता मंगेशकर, हेमंत कुमार, किशोर कुमार एवं मन्ना डे जैसे कलाकारों का वहां आना जाना लगा रहता था। हजारिका ने अपना मशहूर गीत ‘गंगा तुम बहती हो क्यों...’ भी वहीं लिखा था।
विज्ञापन