{"_id":"61f68d5c7c3ccd489d5f6bb1","slug":"assam-girl-plays-football-with-elephant-tries-to-drink-milk-watch-heartwarming-video-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जब हाथी के सामने अकेले खड़ी हो गई तीन साल की बच्ची, करने लगी फुटबॉल खेलने की कोशिश, फिर...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
VIDEO: जब हाथी के सामने अकेले खड़ी हो गई तीन साल की बच्ची, करने लगी फुटबॉल खेलने की कोशिश, फिर...
Sun, 30 Jan 2022 06:36 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sun, 30 Jan 2022 06:36 PM IST
सार
वीडियो में जो लड़की दिख रही है, उसका नाम हर्षिता बोरा बताया गया है और वह गोलाघाट जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन
वीडियो असम के गोलाघाट जिले का बताया गया है।
- फोटो : Social Media/वीडियोग्रैब
विस्तार
असम के गोलाघाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इसमें एक तीन साल की बच्ची को मादा हाथी के साथ खेलते देखा जा सकता है। बच्ची की शैतानियां यहीं नहीं रुकतीं। वह हाथी की सूंड से लिपटने के साथ उसे चूमने की कोशिश भी करती है। एक मौके पर तो यह छोटी बच्ची मादा हाथी के थन से दूध पीने की कोशिश भी करती है।
वीडियो में जो लड़की दिख रही है, उसका नाम हर्षिता बोरा बताया गया है और वह गोलाघाट जिले की रहने वाली है। वीडियो में उसे हाथी की तरफ फुटबॉल पर लात मारते दिखाया गया है। वीडियो में लड़की से जब हाथी के बारे में पूछा जाता है, तो वह कहती है- "हाथी का नाम बीनू है और वह मेरे साथ फुटबॉल खेलती है। उसे केला खाना भी पसंद है।" इस क्लिप में मादा हाथी को भी बच्ची के साथ स्नेह करते देखा जा सकता है। एक मौके पर तो जब बच्ची उसकी सूंड को करीब जाकर छूती है तो हथिनी उसे लिपटा लेती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन