असम : गुवाहाटी-हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित
असम में चायगांव स्टेशन के पास गुवाहाटी हावड़ा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के चार डिब्बे दोपहर करीब डेढ़ बजे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ ने जानकारी दी है कि इस हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन यातायात बहाल करने का काम चल रहा है। इस संबंध में और अधिक जानकारी का इंतजार है।
Assam | Four coaches of the Guwahati-Howrah Special Express train derailed near Chaygaon station at about 1336 hours today
विज्ञापन
No casualty to any passenger reported; Restoration work underway at the site: CPRO, Northeast Frontier Railway pic.twitter.com/o0GuBwSI87— ANI (@ANI) August 25, 2021