असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की हालत गंभीर, पीएम मोदी-राहुल गांधी ने की बेटे गौरव से बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की तबीयत गंभीर बनी हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया कि उन्हें डायलिसिस पर रखा गया है। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता तरुण गोगोई की हालत शनिवार दोपहर बिगड़ गई थी। मल्टीपल ऑर्गन फेलयर और सांस लेने में तकलीफ होने के चलते वह बेहोश हो गए थे।
बता दें कि तरुण गोगोई को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, चिकित्सकों ने पहले उन्हें पहले चार घंटे तक डायलिसिस पर रखने की योजना बनाई, लेकिन उन्हें करीब छह घंटे तक डायलिसिस पर रखना पड़ा। छह घंटे के डायलिसिस की मदद से उनके शरीर से काफी सारे जहरीले तत्व बाहर निकाले गए। इसे हम सकारात्मक संकेत मान सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तरुण गोगोई के बेटे गौरव से बात की। साथ ही, उनका हाल-चाल जाना। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने बताया कि रविवार रात उन्होंने अस्पताल का दौरा किया था और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ बैठक की थी। उन्होंने बताया कि सौभाग्यवश हमें शनिवार को एक और नई मशीन मिल गई, जिससे मरीज के वेंटिलेटर पर होने के बावजूद डायलिसिस किया जा सकता है। नई मशीन से ही उनका डायलिसिस किया गया। साथ ही, दो यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि तरुण गोगोई की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि 84 वर्षीय तरुण गोगोई को 2 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद हालत बिगड़ने पर शनिवार को उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। उनके बेटे गौरव गोगोई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुझे फोन किया। साथ ही, पापा की तबीयत की जानकारी ली। गौरव ने बताया कि काफी लोग पापा को देखने आए और उनकी तबीयत के बारे में जानने के लिए मुझे लगातार कई मुख्यमंत्रियों व नेताओं के फोन आ रहे हैं।
उधर, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और तरुण गोगोई के पास जा रहे हैं। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'तरुण गोगोई की तबीयत बिगड़ने के कारण तरुण गोगोई दा और उनके परिवार के साथ रहने के लिए सारे कार्यक्रम रद्द कर डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी के लिए उड़ान भर रहा हूं। वह हमेशा मेरे लिए पिता की तरह रहे हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।'
Flying back to Guwahati from Dibrugarh after cancelling my programmes midway to be on the side of respected Tarun Gogoi da & his family as the former CM's health deteriorates. He has always been a father figure to me. I join millions in praying for his recovery. @GauravGogoiAsm
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) November 23, 2020