फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Floods: Normal life of people disrupted due to floods and heavy rainfall in Tinsukia

असम में बाढ़ का कहर: इंसान ही नहीं जानवर भी त्रस्त, यूएन ने की मदद की पेशकश

Tue, 21 Jul 2020 05:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: आसिम खान Updated Tue, 21 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Assam Floods: Normal life of people disrupted due to floods and heavy rainfall in Tinsukia
असम में बाढ़ का कहर - फोटो : ANI

असम में बाढ़ का कहर जारी है। तिनसुकिया में क्षेत्र में भारी वर्षा और बाढ़ के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों के मकान पानी में डूब गए हैं। सड़कों और रास्तों पर भारी पानी भरा हुआ है। असम में बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हो गए हैं और 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वो बाढ़ग्रस्त असम में राहत कार्यों के लिए भारत सरकार की मदद करने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन


बाढ़ की मार जानवरों पर भी पड़ी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में मरने वाले जानवरों की संख्या 116 पहुंच गई है। इनमें से 88 हिरन और 11 गैंडा हैं। 143 जानवरों को बचाया जा चुका है। 
विज्ञापन

 

वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हमारे मानवीय कार्यों के लिए हमारे सहयोगियों ने बताया है कि भारत में असम और पड़ोसी देश नेपाल में मानसून की बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण करीब 40 लाख लोग बेघर हो गए हैं और 189 लोगों की जान गई है।


 
उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र जरूरत पड़ने पर भारत सरकार की मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि नेपाल प्राधिकारियों ने तराई क्षेत्र के निचले इलाकों तथा नदी के तट पर रहने वाले लोगों से बाढ़ के खतरे के कारण सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। दुजारिक ने कहा, प्रभावित इलाकों में पहुंच पाना एक बड़ी समस्या है। दूर-दराज के इलाकों में भूस्खलन होने के कारण राहत एवं तलाश अभियान बाधित हो रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed