फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood News updates: Over 11.34 lakh hit by floods and IAF rescues 13 fishermen

Flood: बाढ़ की मार से कराह रहा पूर्वोत्तर, असम में 11.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित; IAF ने 13 मछुआरों को बचाया

Tue, 02 Jul 2024 02:46 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 02 Jul 2024 02:46 PM IST
सार

एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि ब्रह्मपुत्र समेत 13 प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

विज्ञापन
Assam Flood News updates: Over 11.34 lakh hit by floods and IAF rescues 13 fishermen
भारतीय वायु सेना ने 13 मछुआरों को बचाया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मौसम का कहर पूर्वोत्तर पर टूट रहा है। असम में ब्रम्हपुत्र समेत 13 नदियां उफान पर हैं। जिसके कारण 23 जिलों के 11.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, आईएमडी ने अगले 4-5 दिन उत्तर पश्चिम से लेकर पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी दी है। जिससे यहां के हालात और ज्यादा बिगड़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन


राज्य में एनडीआरएफ लगातार लोगों की मदद के लिए जुटी है और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। अब तक यहां 60 लोगों की मौत हो चुकी है।  हालांकि, लोगों के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) भगवान का रूप बनी हुई है। गंभीर रूप से प्रभावित डिब्रूगढ़ जिले से 13 मछुआरों को सेना ने बचाया है। 
विज्ञापन


13 नदियां खतरे के निशान से ऊपर
एक आधिकारिक बुलेटिन में बताया गया कि ब्रह्मपुत्र समेत 13 प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुरोध पर डिब्रूगढ़ के हटिया अली इलाके से मछुआरों को बचाया गया है। अधिकारी ने बताया कि एएसडीएमए ने वायु सेना से अनुरोध किया कि 13 मछुआरों को बचाने में मदद करें। वहीं, एयरलिफ्ट से लोगों को बचाने में जो भी खर्चा आएगा वो भी खुद एसडीएमए ही उठाएगा। 

लोगों को ऐसे बचाया
वायु सेना ने मछुआरों को बचाने वाले अभियान की एक तस्वीर साझा की है। सेना ने एक्स पर कहा, 'आईएएफ ने असम के डिब्रूगढ़ के उत्तर में ब्रह्मपुत्र में एक छोटे से द्वीप से 13 असहाय जीवित बचे लोगों को बचाया। दो जुलाई को सुबह तड़के एएफएस मोहनबाड़ी के एक एमआई -17 IV हेलीकॉप्टर ने खराब मौसम में उड़ान भरी और जमीन के दलदली टुकड़े से बचाव अभियान चलाया।'

बयान में कहा गया कि पायलट और फ्लाइट गनर के प्रयासों से हादसे में जीवित बचे 13 लोगों को तुरंत सुरक्षित बचा लिया गया है।वायुसेना ने बताया कि बचाने के बाद सभी का प्राथमिक इलाज किया गया। 

छठे दिन भी जलमग्न राज्य
रविवार को वायुसेना ने राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के आठ कर्मियों और धेमाजी जिले के जोनाई के एक राजस्व अधिकारी को राहत अभियान के दौरान बचाया था। मौजूदा लहर के कारण डिब्रूगढ़ जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है और ऊपरी असम का प्रमुख शहर लगातार छठे दिन जलमग्न है।


पिछले 24 घंटों में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के साथ ही इस साल बाढ़, तूफान और भूस्खलन की घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। ब्रह्मपुत्र नदी निमाटीघाट (जोरहाट), तेजपुर (सोनितपुर), गुवाहाटी (कामरूप) और धुबरी (धुबरी) में लाल निशान के ऊपर बह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed