{"_id":"62af21b36d13f7538e2e0144","slug":"assam-flood-latest-update-five-people-went-missing-after-their-boat-capsized-in-the-brahmaputra-river-in-dibrugarh-rohmoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में बाढ़ से हाल बेहाल, ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी, चार को बचाया गया और पांच अब भी लापता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में बाढ़ से हाल बेहाल, ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी, चार को बचाया गया और पांच अब भी लापता
Sun, 19 Jun 2022 08:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 19 Jun 2022 08:38 PM IST
सार
लोगों की तलाश जारी है। NDRF और SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
Assam
- फोटो : ANI
-
- 2
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिब्रूगढ़ के रोहमोरिया में ब्रह्मपुत्र नदी में नाव के डूबने की घटना सामने आई है। नाव पर नौ लोग सवार थे। इनमें से पांच अब भी लापता बताए जा रहे हैं। एसीपी बिटुल चेतिया ने बताया कि आज सुबह 9 लोग एक नाव में आ रहे थे, नाव डूब गई। 4 लोगों को बचा लिया गया। बाकी लोगों की तलाश जारी है। NDRF और SDRF द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डिब्रूगढ़ के उपायुक्त विश्वजत पेगू, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मी और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। चेतिया ने बताया कि लापता लोगों की पहचान शंकर यादव, संगकुर कुर्मी, धमन दास और किशन यादव के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि वे पोलोभंगा चापोरी से दूध और सब्जियां लेकर बलिजन जा रहे थे। पोलोभंगा में 60 घर हैं और ये लोग रहमरिया से पोलोभंगा तक नियमित रूप से आते-जाते थे।
विज्ञापन
असम में बाढ़ से हालात खराब
पूरे असम में भीषण बाढ़ की स्थिति के बीच डिब्रूगढ़ जिले में ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर हर मिनट बढ़ रहा है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस स्थान पर जलस्तर बढ़ रहा था। असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और कई और इलाके रात भर लगातार बारिश के बीच बाढ़ के प्रभाव में आ गए हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने संभाला मोर्चा
पीआरओ रक्षा, गुवाहाटी के मुताबिक, भारतीय सेना का बाढ़ बचाव अभियान असम के 7 ज़िलों में लगातार चौथे दिन भी जारी है। गंभीर रोगियों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 4,500 फंसे हुए स्थानीय लोगों को बचाया गया है। राहत शिविरों को समय पर राहत सामग्री की आपूर्ति प्रदान की गई।
24 घंटे में 8 की मौत, 8 लापता
असम में मानसून के पूर्व ही नदियों का रौद्र रूप जारी है। बाढ़ से बदतर हालात के बीच पिछले 24 घंटे में आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई, वहीं आठ अब भी लापता हैं। राज्य में इस साल अब तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 11 की मौत भूस्खलन की चपेट में आने से हुई है। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने दी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बरपेटा और करीमगंज में जिले में दो-दो लोग डूब गए, वहीं, दरंग, हैलाकांदी, नलबाड़ी और शोणितपुर में एक-एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। राज्य में फिलहाल 32 जिलों के 31 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का ड्रोन की मदद से सर्वेक्षण करेगी
इस बीच आईआईटी गुवाहाटी असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए अपने स्टार्टअप द्वारा विकसित ड्रोन से सर्वेक्षण करने में राज्य सरकार की मदद करेगा। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य सरकार ने संस्थान से संपर्क कर ड्रोन की मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वेक्षण करने में उसकी मदद मांगी है ताकि उन गांवों की स्थिति का जायजा लिया जा सके जहां भारी मात्रा में जल प्रवाह के कारण सड़कें बाधित हो गई हैं।