{"_id":"6660adfdc88920e2a907d955","slug":"assam-flood-death-toll-surging-flood-victims-number-reducing-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में बाढ़: पीड़ितों की संख्या चार लाख से घटकर 2.5 लाख हुई, अब तक 34 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में बाढ़: पीड़ितों की संख्या चार लाख से घटकर 2.5 लाख हुई, अब तक 34 लोगों की मौत
Thu, 06 Jun 2024 12:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:00 AM IST
सार
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कछार जिले के कटिगोरा राजस्व सर्कल में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कछार, दिमा हसाओ, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2,47,000 लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
असम में बाढ़ (फाइल)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम में बुधवार को बाढ़ से पीड़ित लोगों की स्थिति में सुधार हुआ है। मंगलवार तक नौ जिलों में जहां पीड़ितों की संख्या 4.23 लाख थी, वहीं अब यह संख्या घटकर आठ जिलों में 2.5 लाख रह गई है। हालांकि, राहत के बीच डूबने से एक और व्यक्ति की जान चली गई। इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 34 हो गई है।
विज्ञापन
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, कछार जिले के कटिगोरा राजस्व सर्कल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कछार, दिमा हसाओ, हैलाकांडी, होजाई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नागांव जिलों में बाढ़ के कारण लगभग 2,47,000 लोग प्रभावित हुए। एएसडीएमए के अनुसार, 1.4 लाख से अधिक लोगों के साथ नागांव सबसे बुरी तरह प्रभावित है, इसके बाद कछार में लगभग 65,500 लोग और होजई में लगभग 18,500 लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
पांच जिलों में 112 राहत शिविर लगाए
हालांकि, प्रशासन पांच जिलों में 112 राहत शिविर चला रहा है, जहां 22,373 लोगों ने शरण ली है और चार जिलों में 21 राहत वितरण केंद्र बनाए गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान बाढ़ पीड़ितों के बीच कुल 501.48 क्विंटल चावल, 91.47 क्विंटल दाल, 28.04 क्विंटल नमक और 2,685.07 लीटर सरसों तेल वितरित किया गया है।
विज्ञापन
375 गांव अभी पानी में डूबे
एएसडीएमए के अनुसार, वर्तमान में, 375 गांव पानी में डूबे हुए हैं। प्रदेश में 5,055.6 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित है। वहीं, बाढ़ से 32,200 से अधिक घरेलू जानवर और मुर्गे प्रभावित हुए हैं। नगांव, कछार, होजाई, करीमगंज, मोरीगांव में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कोपिली नदी कामपुर और धरमतुल में और कुशियारा नदी करीमगंज में उफान पर है।