फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Flood: 30 to 40 thousand houses destroyed due to floods in Assam, Chief Minister Sarma sought help from Shah news in hindi

Assam Flood: असम में बाढ़ से 30 से 40 हजार घर ध्वस्त, मुख्यमंत्री सरमा ने शाह से मांगी मदद 

Sat, 09 Jul 2022 01:30 PM IST
विवेक दास अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 09 Jul 2022 01:30 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि केंद्र  दरवाजा हमेशा खुला है। धन की कोई कमी नहीं है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन केंद्र सरकार के सामने पेश करेंगे। 

विज्ञापन
Assam Flood: 30 to 40 thousand houses destroyed due to floods in Assam, Chief Minister Sarma sought help from Shah news in hindi
असम में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त - फोटो : PTI

विस्तार

असम में आई बाढ़ ने तबाही मचाई हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हाल ही में आई भारी बाढ़ से असम में 30,000 से 40,000 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुक्रवार शाम एक बैठक के दौरान सरमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बाढ़ से हुए नुकसान से अवगत कराते हुए मदद मांगी।

विज्ञापन


सरमा ने शाह से बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से अग्रिम राशि जारी करने का अनुरोध किया है। बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मीडिया से बात करते सरमा ने कहा कि एक केंद्रीय टीम ने राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे किया था। जिसके बाद इसे गंभीर बताया है। उन्होंने एनडीआरएफ से एक अग्रिम फंड की मांग की। ताकि राज्य में प्रभावित लोगों की मदद की जा सके। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र का दरवाजा हमेशा खुला है। धन की कोई कमी नहीं है। बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन केंद्र सरकार के सामने पेश करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्री ने एनडीआरएफ से तत्काल अग्रिम राशि जारी कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य आपदा मोचन कोष का पूरा उपयोग करना होगा, ताकि राज्य को एनडीआरएफ के साथ-साथ अतिरिक्त धनराशि भी मिल सके। 

एक बयान में कहा गया है कि केंद्र ने मौजूदा बाढ़ से निपटने के लिए असम सरकार को तत्काल सहायता के रूप में 2022-23 के लिए एसडीआरएफ के मद में 324.40 करोड़ रुपये जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed