फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam final NRC list will be released today, Security tightened in state

असम: आज जारी होगी एनआरसी की अंतिम सूची, लाखों लोगों की धड़कनें बढ़ीं, हाईअलर्ट जारी

Sat, 31 Aug 2019 12:06 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 31 Aug 2019 12:06 AM IST
सार

  • 41 लाख लोगों के भविष्य का होगा फैसला
  • 37 लाख लोगाें ने नए दस्तावेजों के साथ की अपील
  • 14 जिले संवेदनशील घोषित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
  • सूची से बाहर हुए लोगों को अपील करने की सीमा 120 दिन बढ़ी 

विज्ञापन
Assam final NRC list will be released today, Security tightened in state

विस्तार

1951 के बाद पहली बार असम में हो रही नागरिकता की पहचान का काम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो रहा है। शनिवार को जारी होने वाली एनआरसी की अंतिम सूची को लेकर लाखों लोगों के दिल की धड़कन अपने भविष्य को लेकर बढ़ी हुई हैं।

विज्ञापन


हालांकि राज्य सरकार ने सूची में नाम नहीं आने पर लोगों को भयभीत नहीं होने और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही अपनी नागरिकता साबित करने के लिए चार महीने की मोहलत भी दी जाएगी। वहीं, किसी भी अप्रिय वारदात से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद की गई है। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने एनआरसी की सूची से बाहर रहने वाले लोगों से आतंकित या भयभीत नहीं होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर सच्चे भारतीय को उसकी नागरिकता साबित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी और गरीबों को कानूनी मदद भी करेगी। उन्होंने कहा कि अंतिम सूची से बाहर लोगों को तत्काल हिरासत केंद्रों में नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

41 लाख लोगों के भविष्य का होगा फैसला, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 

पूर्वोत्तर राज्य असम में भारी तनाव, आशंकाओं और कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को लगभग 41 लाख लोगों के भविष्य का फैसला होगा।  शनिवार सुबह दस बजे एनआरसी की सूची ऑनलाइन हो जाएगी। लोग घर बैठे इसमें अपना नाम जांच सकते हैं। जिनके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं हैं वे सरकार की ओर से स्थापित सेवा केंद्रों में जाकर अपनी स्थिति का पता लगा सकते हैं।

37 लाख लोगाें ने नए दस्तावेजों के साथ की अपील

बीते साल 30 जुलाई को जारी एनआरसी के मसविदे में 40.7 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं थे। उसके बाद इस साल 26 जून को जारी एक अन्य सूची में एक लाख अतिरिक्त नामों को भी हटा दिया गया था। उसके बाद इनमें से लगभग 37 लाख लोगों ने नए दस्तावेजों के साथ दोबारा अपील की है। इसके अलावा पहले से सूची में शामिल लगभग दो लाख नामों पर आपत्तियां भी दर्ज कराई गई हैं।
 

14 जिले संवेदनशील घोषित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

राज्य में फैले तनाव को ध्यान में रखते हुए किसी गड़बड़ी के अंदेशे से तमाम इलाकों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। राज्य पुलिस के जवानों के अलावा भारी तादाद में केंद्रीय बलों को भी तैनात किया गया है। राज्य के 14 जिलों को संवेदनशील घोषित कर वहां निगरानी की खास व्यवस्था की गई है। केंद्र ने सशस्त्र बलों के 20 हजार अतिरिक्त जवानों को असम भेजा है। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार ने एनआरसी में शामिल नहीं होने वाले लोगों को राहत देते हुए उनको हिरासत केंद्रों में भेजने से पहले दस महीने का समय देने का फैसला किया है। ऐसे लोग चार महीने के भीतर अपील कर सकते हैं। उनकी अपील पर अगले छह महीनों के दौरान फैसला हो जाएगा। 


 

सूची से बाहर हुए लोगों को अपील करने की सीमा 120 दिन बढ़ी 

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि एनआरसी की अंतिम सूची से बाहर हुए लोगों को तुरंत हिरासत केंद्रों में नहीं भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि विदेशी न्यायाधिकरण में अपील करने की समय सीमा 60 से बढ़ाकर 120 कर दी गई है। सरकार ने ऐसे जरूरतमंदों को मुफ्त कानून सहायता मुहैया कराने का भी भरोसा दिया है। राज्य में अगले महीने तक दो सौ अतिरिक्त विदेशी न्यायाधिकरणों की स्थापना की जाएगी। सरकार ने लोगों से शांति बनाए रखने व अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस ने अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed