असम : उदालगुरी में कामाख्या-देकरगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में धमाका, 11 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को विश्व प्रसिद्ध सिद्ध शक्ति पीठ कामाख्या देवी से चलने वाली कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुए बम धमाके में 3 लोग जख्मी हो गए। कुछ सूत्रों ने घायलों की संख्या करीब 11 होने की बात कही है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता के मुताबिक, कामाख्या से चलकर शनिवार रात को करीब 7.04 बजे हईसिंघा रेलवे स्टेशन पहुंची कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका हो गया।
गुवाहाटी से करीब 95 किलोमीटर दूर स्थित स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में धमाके से 3 लोग घायल हो गए। घायलों को हईसिंघा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर है। रेलवे और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। असम पुलिस के डीजीपी विशेष ब्रांच पल्लव भट्टाचार्य का कहना है कि धमाके के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है। जांच जारी है। माना जा रहा है कि हैंड ग्रेनेड या रिमोट आधारित आईईडी के जरिए धमाके को अंजाम दिया गया है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस धमाके को 1 नवंबर को तिनसुकिया में संदिग्ध उल्फा (आई) आतंकियों द्वारा बंगाली बोलने वाले 5 लोगों की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना से पहले आतंकियों ने 22 नवंबर को भी सिबसागार जिले में ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 2 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे।
Police say on 11 persons injured in an explosion inside Kamakhya-Dekargaon Intercity Express in Udalguri, "explosion took place in the running train at around 6:45 pm. Investigation underway to ascertain if it was a bomb". #Assam pic.twitter.com/417XW5PDpk
— ANI (@ANI) December 1, 2018
पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नृपेन भट्टाचार्य ने ट्रेन में धमाके को लेकर कहा कि यह अभी तक निश्चित नहीं हो पाया है कि धमाके का कारण बम था या ट्रेन में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि धमाके में कोई मृत्यु नहीं हुई है।
PRO of Northeast Frontier Railway (NFR), Nripen Bhattacharya, on explosion inside Kamakhya-Dekargaon Intercity Express in Udalguri: It hasn't yet been confirmed whether it was bomb blast or short circuit blast. No casualties have taken place. #Assam pic.twitter.com/33Jh6DvEll
— ANI (@ANI) December 1, 2018