फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Election: Rahul Gandhi says PM Narendra Modi is a liar

असम में गरजे राहुल गांधी: देश से सातों दिन और चौबीसों घंटे झूठ बोलते हैं नरेंद्र मोदी

Wed, 31 Mar 2021 08:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरखेत्री (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बरखेत्री (असम) Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 31 Mar 2021 08:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी जनसभाओं में भाजपा के साथ-साथ पीएम को भी निशाने पर लेने से नहीं चूक रहे। बुधवार को असम के बरखेत्री में आयोजित जनसभा में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा, मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है। यदि असम के किसानों, बाढ़ की समस्या और किसी भी मुद्दे पर झूठ सुनना चाहते हैं तो टेलीविजन देखिए। वह देश से 24 घंटे झूठ बोलते हैं। यदि सच सुनना है तो मुझे सुनिए। 

विज्ञापन
Assam Election: Rahul Gandhi says PM Narendra Modi is a liar
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही छह घंटे में किसानों का कर्ज माफ कर दिया। यूपीए सरकार ने किसानों के अनुरोध पर 70 हजार करोड़ ऋण माफ कर दिया था। मुझे सभी समुदाय के लोग शांति से सुनते हैं। लेकिन भाजपा यहां एक भाई को दूसरे से लड़ाने और नफरत फैलाने में जुटी है। उन्होंने कामरूप जिले में चायगांव निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी ने एक जनसभा में कहा कि अगर आप सच जानना चाहते हैं तो मेरी बात सुनिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैं यहां आपसे झूठ बोलने नहीं आया हूं। मेरा नाम नरेंद्र मोदी नहीं है। अगर आप असम, किसानों या अन्य किसी मुद्दे पर उनके झूठ को सुनना चाहते हैं तो टीवी चालू करें। वह भारत से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे झूठ बोलते हैं। अगर आप सच सुनना चाहते हैं तो मेरी बात सुनें।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छतीसगढ़ में सत्ता पाने के छह घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये के कृषि कर्ज माफ किए थे।
विज्ञापन


गांधी ने कहा, 'विभिन्न भाषाओं, समुदायों और विचारधारा के लोग शांति से मेरी बात सुन रहे हैं। यह असम है। लेकिन भाजपा एक भाई को दूसरे से लड़वाती है। वे चाय बागान के ठेके बाहरी लोगों को देते हैं। कांग्रेस सत्ता में आएगी तो असम अपना मुख्यमंत्री चुनेगा। प्रदेश नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) या दिल्ली से शासित नहीं होगा। गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस ने चाय बागान कर्मियों, युवाओं और महिलाओं से बातचीत के बाद चुनावी वादे के तौर पर पांच तरह की गारंटी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'लोग चाहते हैं कि संशोधित नागरिकता कानून लागू न हो, युवाओं को रोजगार मिले, चाय के बागान में काम करने वालों का वेतन बढ़ाकर 365 रुपये किया जाए, हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाए और गृहणियों को दो हजार रुपये की वित्तीय सहायता दी जाए।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि हमने आपकी मांगों को स्वीकार किया है और हमारा मुख्यमंत्री इन्हें पूरा करेगा।' बता दें कि असम में 39 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान गुरुवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed