फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam election: BJP claims to win all seats in news advertisements, Congress demands action

असम चुनाव: भाजपा ने खबरनुमा विज्ञापनों में किया सभी सीटें जीतने का दावा, कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

Sun, 28 Mar 2021 09:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 28 Mar 2021 09:54 PM IST
सार

'भाजपा ऊपरी असम में सभी सीटों पर जीतेगी', 'भाजपा के शुभचिंतक और कार्यकर्ता गदगद', 'भाजपा ने ऊपरी असम की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित की' इस तरह के विज्ञापनों के शीर्षक

विज्ञापन
Assam election: BJP claims to win all seats in news advertisements, Congress demands action
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने ऊपरी असम में सभी सीटें जीतने का दावा करने वाले भाजपा के खबरनुमा विज्ञापन के खिलाफ गुवाहाटी में निर्वाचन आयोग को ज्ञापन देकर शिकायत की है। इसमें भाजपा तथा छह अखबारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन असम प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नितिन खड़े को दिया गया। असम कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शेष दो चरणों के चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए समाचार के प्रारूप में छह अखबारों में ‘भाजपा के चुनाव चिन्ह के साथ एक विज्ञापन’ प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस के विधि समूह के अध्यक्ष नीरन बोराह ने पत्रकारों से कहा कि समाचार रिपोर्ट के प्रारूप में विज्ञापन का प्रकाशन निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि  अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों की सुर्खी इस तरह की है- 'भाजपा ऊपरी असम में सभी सीटों पर जीतेगी', 'भाजपा के शुभचिंतक और कार्यकर्ता गदगद', 'भाजपा ने ऊपरी असम की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित की'
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में भी की जाएगी शिकायत
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि हमने सीईओ से मामले की जांच करने और तत्काल कदम उठाने की मांग की है। अन्यथा उनकी विश्वसनीयता पर शक होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मामले पर दिल्ली में निर्वाचन आयोग को शिकायत करेंगे। इस बारे में संपर्क करने पर सीईओ दफ्तर के एक अधिकारी ने बताया कि मामले का परीक्षण किया जाएगा।
अब दो चरण का मतदान शेष
असम में दूसरे चरण का चुनाव 39 सीटों के लिए एक अप्रैल को होगा जबकि तीसरे और अंतिम चरण का चुनाव छह अप्रैल को होगा। 

भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले सात नेताओं को निकाला

भाजपा की असम इकाई ने रविवार को कहा कि उसने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाले सात नेताओं को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निकाल दिया है। असम भाजपा के महासचिव राजदीप राय ने एक बयान में कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले सात लोगों को छह साल के लिए निष्कासित किया है। 
पहले 15 नेताओं को निकाला था
इससे पहले, 18 मार्च को भाजपा ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरने वाले 15 नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed