{"_id":"69be611865da3fd140093321","slug":"assam-election-2026-bjp-announces-two-more-candidates-for-assam-elections-90-declared-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam election 2026: असम चुनाव में भाजपा ने दो और उम्मीदवारों का किया एलान, अब तक 90 प्रत्याशी घोषित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam election 2026: असम चुनाव में भाजपा ने दो और उम्मीदवारों का किया एलान, अब तक 90 प्रत्याशी घोषित
Sat, 21 Mar 2026 02:43 PM IST
Himanshu Singh Chandel
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:43 PM IST
सार
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने दो और उम्मीदवारों का एलान किया है। दलगांव से कृष्णा साहा और सिसिबरगांव से जीवन गोगोई को टिकट मिला है। इससे पहले पार्टी 88 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने मंत्रियों और दल बदलकर आए नेताओं पर भी भरोसा जताया है।
विज्ञापन
असम में भाजपा की दूसरी सूची जारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची को आगे बढ़ाते हुए दो और नामों का एलान कर दिया है। पार्टी लगातार अपने पत्ते खोल रही है, जिससे चुनावी मुकाबला और ज्यादा रोचक होता जा रहा है।
भाजपा ने दलगांव सीट से कृष्णा साहा और सिसिबरगांव सीट से जीवन गोगोई को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले पार्टी अपनी पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इस तरह भाजपा तेजी से अपनी पूरी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप दे रही है।
पहली सूची में बड़े नाम
भाजपा की पहली सूची में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जलुकबाड़ी से टिकट दिया गया था। वहीं जोरहाट सीट पर पार्टी ने अपने सांसद हितेंद्र नाथ गोस्वामी को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला कांग्रेस नेता गौरव गोगोई से माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने जारी की तीसरी सूची, 11 उम्मीदवारों का किया एलान; जानें किसे कहां से मिला टिकट
मंत्रियों को फिर मिला मौका
पार्टी ने अपने कई मौजूदा मंत्रियों पर भी भरोसा जताया है। अजंता नेओग, रंजीत पेगू, रुपेश गोवाला, पियूष हजारिका और जयंत मल्ला बरुआ जैसे नेताओं को फिर से टिकट दिया गया है। इससे साफ है कि भाजपा अनुभव और निरंतरता पर जोर दे रही है।
दल बदलकर आए नेताओं पर दांव
भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस और अन्य दलों से आए नेताओं को भी मौका दिया है। प्रद्युत बोरदोलोई और भूपेन बोरा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा सशी कांता दास और कमलाख्या पुरकायस्थ जैसे नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। इससे पार्टी ने अपना जनाधार बढ़ाने की रणनीति दिखाई है।
असम की 126 विधानसभा सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और मुकाबला अब और कड़ा होता जा रहा है।
अन्य वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन