फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam election 2021: PM Modi says Working for some is called secularism

असम: कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, बोले- सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के खेल से देश का नुकसान 

Sat, 03 Apr 2021 01:42 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Apr 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
assam election 2021: PM Modi says Working for some is called secularism
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @BJP4India

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के तालुमपुर में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें बिना किसी भेदभाव के सब के लिए नीतियां बनाती हैं, जबकि कुछ लोग केवल एक वर्ग के लिए काम करने वालों को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं और सभी के लिए काम करने वाले को सांप्रदायिक कहते हैं। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सरकार असम समझौते को पूरी तरह से लागू करने के लिए गंभीरता पूर्वक काम कर रही है, ज्यादातर समस्याओं को हल कर लिया गया है और बाकी का हल भी जल्द निकाला जाएगा।' मोदी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो समाज को बांटते हैं और सिर्फ एक वर्ग के लिए विकास की बात करते हैं उन्हें धर्मनिरपेक्ष कहा जाता है और जो सभी के लिए काम करते हैं, उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है। प्रधानमंत्री ने अब तक आत्मसमर्पण नहीं करने वाले उग्रवादियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील करते हुए कहा कि असम को उनकी जरूरत है।
विज्ञापन


सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के खेल से देश का नुकसान
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जब भी कोई योजना बनाते हैं, तो सबके लिए बनाते हैं। हर क्षेत्र के लोगों को, हर वर्ग के लोगों तक, बिना भेदभाव, बिना पक्षपात, उस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए हम कड़ी मेहनत करते हैं। देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें, तो दुर्भाग्य देखिए, उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं, तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं। सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के इस खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारी नीति में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास 
पीएम मोदी ने कहा कि हम परिश्रम करने वाले लोग हैं, समाज की सेवा के लिए दिन-रात एक करने वाले लोग हैं, विकास के लिए ईमानदारी से काम करने वाले लोग हैं। असम के लोग आज देख रहे हैं कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास हमारी नीति में भी है और नीयत में भी है। गरीबों को पक्का घर मिल रहा है, तो हर वर्ग, हर जनजाति के गरीबों को मिल रहा है। शौचालय मिला, तो भी बिना भेदभाव के सभी को मिला। गैस कनेक्शन मिला, तो बिना भेदभाव के सभी को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed