फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Assembly eleciton 2021 : More than one lakh voters will not be able to vote, this is the reason

असम विधानसभा चुनाव 2021 : एक लाख से ज्यादा मतदाता नहीं दे सकेंगे वोट, यह है वजह

Sat, 27 Feb 2021 11:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 27 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Assam Assembly eleciton 2021 : More than one lakh voters will not be able to vote, this is the reason
विधानसभा चुनाव 2021 - फोटो : Amar Ujala

असम के एक लाख से ज्यादा मतदाता विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल सकेंगे। राज्य में तीन चरणों में होने वाले चुनाव में 1.08 लाख वोटरों को संदिग्ध माना गया है, इसलिए उन्हें मतदान करने की अनुमति नहीं होगी। 

विज्ञापन


असम के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) नितिन खाड़े ने शनिवार को यह जानकारी दी। असम विधानसभा के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी। पिछले साल विधानसभा में उपलब्ध कराई गई संदेहपूर्ण मतदाताओं की संख्या 1.13 लाख थी। खाड़े ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्रीय सशस्त्र अर्द्धसैनिक बलों की 40 कंपनियां चुनाव के दौरान तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कुल 2,32,44,454 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


एनआरसी में नहीं पर वोटर लिस्ट में नाम हों तो डाल सकेंगे वोट
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने जनवरी में राज्य के दौरे पर कहा था कि जिन लोगों के नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) में नहीं हैं, लेकिन मतदाता सूची में हैं, वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये माने गए हैं ‘डी-वोटर’ 
संदेहपूर्ण मतदाता वो लोग हैं, जिनकी पहचान मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान ‘डी-वोटर’ के रूप में की गई और जिनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिकरणों में मामले लंबित हैं या जिनहें अधिकरण ने विदेशी घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed