फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam doctors of medical colleges will retire in 70 years decision taken in Himanta Biswa Sarma cabinet

असम: अब 70 वर्ष में सेवानिवृत्त होंगे मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर, कैबिनेट में लिया गया फैसला

Sat, 20 Aug 2022 08:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 08:25 PM IST
सार

असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन अनुभवी डॉक्टरों की संख्या अभी भी कम है। इसलिए कमी को पूरा करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, जो फैकल्टी सदस्य भी हैं, की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Assam doctors of medical colleges will retire in 70 years decision taken in Himanta Biswa Sarma cabinet
हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : social media

विस्तार

असम सरकार ने राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की उम्र 70 साल कर दी है। डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ाने का निर्णय राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में लिया। 

विज्ञापन


एक बयान में कहा गया कि शैक्षिक और चिकित्सा सेवा के लिए अनुभवी डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों के संकाय सदस्यों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष की जाएगी। 
विज्ञापन


असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन अनुभवी डॉक्टरों की संख्या अभी भी कम है। इसलिए कमी को पूरा करने के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों, जो फैकल्टी सदस्य भी हैं, की सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा असम सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर महीने बिजली बिल का भुगतान करने में मदद करेगी। इसके लिए उन्हें 250 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य सरकार के एक प्रमुख कार्यक्रम ‘अरुणोदोई’ योजना के लाभार्थियों को अक्तूबर से निश्चित अतिरिक्त राशि दी जाएगी। इसमें लगभग 20 लाख परिवार शामिल होंगे।


उन्होंने कहा कि अरुणोदोई लाभार्थियों को हर महीने 1250 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 250 रुपये की  अतिरिक्त राशि उनके बिजली बिल का भुगतान करने के लिए दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed