फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Couple Getting Free Pizza Every Month In Hindi News

Assam: अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर इस नवविवाहित जोड़ो ने किए साइन, अब मिलने लगा फ्री में पिज्जा

Mon, 17 Oct 2022 02:56 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 02:56 PM IST
सार

करवा चौथ के मौके पर पिज्जा हट इंडिया ने कपल को पिज्जा प्रोवाइड कराने की इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी। जिसके मुताबिक, हर माह एक साल तक कपल को पिज्जा हट की तरफ से पिज्जा उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Assam Couple Getting Free Pizza Every Month In Hindi News
फ्री में पिज्जा खाने के लिए कपल ने किए साइन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में 21 जून को एक शादी हुई। शादी के बाद ही कपल ने एक कागज पर हस्ताक्षर किए। जिसमें उन्हें हर माह फ्री में पिज्जा खाने को मिल रहा है। इसके अलावा लिस्ट में हर दिन जिम जाना और हर 15 दिन बाद शॉपिंग करना भी शामिल है। शादी पर अजीबोगरीब कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने और पिज्जा खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


पिज्जा हट ने किया अपना वादा पूरा
शांति प्रसाद और मिंटू राय ने सात फेरे लेने के बाद एक कागज के टुकड़े पर हस्ताक्षर किए। दरअसल, करवा चौथ के मौके पर पिज्जा हट इंडिया ने कपल को पिज्जा प्रोवाइड कराने की इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी। जिसके मुताबिक, हर माह एक साल तक कपल को पिज्जा हट की तरफ से पिज्जा उपलब्ध कराया जाएगा। अभी यह साफ नहीं है कि अन्य शर्तों को पूरा किया जा रहा है या नहीं। सालभर के लिए कपल एक ब्रांड एंबेसडर की तरह बन गए हैं। दोनों फ्री में पिज्जा का आनंद ले सकते हैं। 
विज्ञापन


30 हजार से ज्यादा बार देखा वीडियो और 1400 मिले लाइक्स
पिज्जा हट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा कि 'अपने पति के साथ लंबे और सुखी जीवन के लिए हर माह पिज्जा फ्री। सभी पिज्जा पसंद करने वाले जोड़ों को करवाचौथ की शुभकामनाएं!' सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में कपल को पिज्जा हट आउटलेट में जाते हुए देखा जा सकता है। साथ ही कपल पिज्जा खाने के साथ-साथ सेल्फी लेते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही दोनों खुश नजर आ रहे हैं। पिछले चार दिनों में यह वीडियो 30 हजार से ज्यादा बार देखा गया और 1,400 से अधिक लाइक्स मिले है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, 'क्या यह फ्री पिज्जा के लिए एक निंजा टेक्निक है?'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed