फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam : Congress leader Rahul Gandhi releases party manifesto for Assembly Elections 2021 at party office in Guwahati

असम चुनाव: राहुल गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र, सीएए खत्म करने समेत पांच गारंटी

Sat, 20 Mar 2021 05:37 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 20 Mar 2021 05:37 PM IST
विज्ञापन
Assam : Congress leader Rahul Gandhi releases party manifesto for Assembly Elections 2021 at party office in Guwahati
असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र जारी करते राहुल गांधी। - फोटो : ANI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर राहुल ने कहा कि हमने आपको आज 5 गारंटी का हथियार दिया है।  ये घोषणापत्र असम की जनता की आवाज है, ये असम की जनता की रक्षा करेगा। घोषणा पत्र में नागरिकता संशोधन कानून यानी सीएए खत्म करने समेत पांच गारंटी दी गई है। 

विज्ञापन


घोषणा पत्र में कांग्रेस ने दी ये पांच गारंटी

  • नागरिकता संशोधन कानून को राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।
  • चाय बागानों के कर्मचारियों की दैनिक मजदूरी 365 रुपये होगी। 
  • पांच लाख सरकारी नौकरियां और निजी क्षेत्र में 25 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
  • 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • सभी महिलाओं को 2000 रुपए तक गृहणी सम्मान पेंशन।

असम में कांग्रेस का प्रचार 5 पांच गारंटी पर केंद्रित
बता दें, असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूरा प्रचार अभियान इन पांच गारंटी पर केंद्रित है। असम प्रदेश कांग्रेस अपने सोशल मीडिया अभियान में भी इसे जोर-शोर से उठा रही है।  ट्विटर पर कांग्रेस 5 गारंटी नाम से अकाउंट भी बनाया गया है। इसमें कांग्रेस ने अपनी पांच गारंटी के बारे में बताया है।

विज्ञापन

महंगे गैस सिलिंडर पर पीएम को घेरा
इससे पहले असम में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आपसे कहा था कि गैस सिलिंडर के दाम कम करेंगे। यूपीए के समय 400 रुपये का सिलिंडर मिलता था और एनडीए में यह 900 रुपये का मिलता है। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हर घर में गैस पहुंचा दिया। फायदा किसको हुआ? गरीब परिवारों को नहीं, दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार पर जमकर निशाना
राहुल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने देश में बढ़ती बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और गरीबी दर को लेकर मोदी सरकार की खूब आलोचना की। उन्होंने कहा, 'इस सरकार ने क्या बढ़ाया है। बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ मित्रों की कमाई।' यहीं नहीं, कांग्रेस नेता ने आंकड़ों के माध्यम से केंद्र सरकार पर निशाना साधने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कोरोना से पहले 9.9 करोड़ लोग मध्य आय वर्ग का हिस्सा थे, जिनकी आय संख्या 6.6 करोड़ रह गई। उन्होंने आगे कहा कि 2011 से 2019 के बीच 5.7 करोड़ लोग निम्न आय वर्ग से निकलकर मध्य आय वर्ग का हिस्सा बने थे। इसके अलावा राहुल गांधी ने आगे कहा कि रोज दो डॉलर (करीब डेढ़ सौ रुपये) या कमाने वालों का आंकड़ा7.5 करोड़ जा पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed