फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Congress leader found dead at cremation ground office suicide suspected

Assam: असम में कांग्रेस नेता श्मशान घाट कार्यालय में मृत मिले, आत्महत्या की आशंका

Tue, 20 Dec 2022 08:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Dec 2022 08:09 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि उन्होंने खुदकुशी की है, लेकिन सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजू शर्मा (65) अविवाहित थे और काफी धार्मिक थे।

विज्ञापन
Assam Congress leader found dead at cremation ground office suicide suspected
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू प्रसाद शर्मा एक श्मशान घाट के कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वह मंगलवार को कार्यालय में फंदे से लटकते मिले। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से एक नोट मिला है, जिसमें कहा गया है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।

विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि उन्होंने खुदकुशी की है, लेकिन सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजू शर्मा (65) अविवाहित थे और काफी धार्मिक थे। वह अक्सर श्मशान घाट जाते थे। वे वहां ध्यान करते थे।

विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को पार्टी मुख्यालय लाया गया, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा समेत वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बाद में कांग्रेस नेता के शव को उनकी इच्छा के मुताबिक गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed