फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cong spokesperson arrested for social media post

Assam: असम कांग्रेस के प्रवक्ता रीतम सिंह गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा नेताओं पर उठाया था सवाल

Sat, 15 Mar 2025 06:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Mar 2025 06:39 PM IST
सार

Assam: सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की स्थिति पर सवाल उठाने को लेकर असम कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया। कांग्रेस ने इसे पुलिस के दुरुपयोग का मामला बताया।

विज्ञापन
Assam Cong spokesperson arrested for social media post
असम कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह गिरफ्तार। - फोटो : एक्स/रीतम सिंह

विस्तार

असम कांग्रेस के प्रवक्ता रीतम सिंह को एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इस पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों की स्थिति पर सवाल उठाया था। इनमें भाजपा एक पूर्व राज्य प्रमुख और दो मौजूदा विधायक शामिल हैं।  

विज्ञापन

 
भाजपा विधायक की पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई
लखीमपुर जिला पुलिस की टीम ने रीतम सिंह को गुवाहाटी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। इस गुवाहाटी पुलिस ने लखीमपुर की टीम की मदद की। लखीमपुर के पुलिस अधीक्षक मिहिरजीत गयान ने बताया कि दो दिन पहले 'एक्स' पर एक पोस्ट को लेकर भाजपा विधायक मानव डेका की पत्नी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा, हमने उन्हें संबंधित कानूनी धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। उन्हें अब लखीमपुर लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Assam: डेरगांव पुलिस अकादमी का विस्तार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ; असम के सीएम ने किया एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा
रीतम सिंह ने 13 मार्च सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने 2021 में धेमाजी जिले में एक दुष्कर्म मामले में कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए गए तीन व्यक्तियों की खबर साझा की। इसके साथ उन्होंने पूछा, इन अपराधियों को उनकी सजा मिली। लेकिन दुष्कर्म के आरोपी असम भाजपा के विधायक मानव डेका, पूर्व पार्टी अध्यक्ष भावेश कलिता और पूर्व मंत्री राजने गोहेन का क्या हुआ? क्या कानून सबके लिए समान है? कलिता इस साल जनवरी तक असम भाजपा के अध्यक्ष था। अभी कलिता और डेका विधायक हैं, जबकि गोहेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान रेल राज्य मंत्री थे। 


रीतम सिंह के आवास पर पहुंचे गौरव गोगोई
गिरफ्तारी के दौरान रीतम सिंह ने दावा किया कि उन्हें कोई वारंट या नोटिस नहीं दिया गया। कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौराव गोगोई ने रीतम सिंह के घर पहुंचकर आरोप लगाया कि पुलिस उनके सहयोगी को जबरदस्ती खींचकर ले गई। गोगोई ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लखीमपुर पुलिस की एक टीम कांग्रेस प्रवक्ता रीतम सिंह को हिरासत में लेने के लिए गुवाहाटी आई। जब मैंने उनके घर पर पहुंचा, तो मैंने देखा कि कैसे उन्हें बर्बरता से घसीटकर ले जाया गया और उन्हें मुझसे बात करने की अनुमति भी नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें: Amit Shah: 'कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बहाल किया', असम में गरजे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गोलाघाट जिले में लचित बुरफुकन पुलिस अकादमी की आधिकारिक यात्रा का जिक्र करते हुए कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि क्या शाह मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के तहत पुलिस के दुरुपयोग के बारे में जानते हैं? उन्होंने कहा, क्या गृह मंत्री अमित शाह को पता है कि भाजपा के गुंडों ने कुछ दिन पहले दिनदहाड़े असम के दो कांस्टेबल की बेरहमी से पिटाई की थी और अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed