फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM rubbishes 'old' and 'new' BJP tussle; says anyone can join party with missed call

New vs Old BJP: ‘भाजपा में नया-पुराना कुछ नहीं, यह सब...’, असम के CM ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने पर दिया जोर

Wed, 23 Aug 2023 02:39 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 23 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

असम के सीएम सरमा ने कहा कि अगर भाजपा पुरानी या नई भाजपा की तर्ज पर विश्वास करती तो बीरेन सिंह, पेमा खांडू और बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री नहीं बन पाते या सुवेंदु अधिकारी विपक्ष के नेता नहीं बन पाते। 

विज्ञापन
Assam CM rubbishes 'old' and 'new' BJP tussle; says anyone can join party with missed call
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजनीतिक गलियारों में पुरानी भाजपा बनाम नई भाजपा को लेकर खूब बहस मची हुई है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी में कोई भी बस मिस्ड कॉल देकर शामिल हो सकता है। 

विज्ञापन


भारत को कांग्रेस-मुक्त करना है
बिस्वा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पुराना और नया जैसा कुछ भी नहीं है। पार्टी में कोई भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को कांग्रेस-मुक्त करना चाहते हो तो सिर्फ मिस्ड कॉल दीजिए। उन्होंने मंगलवार को असम में भाजपा के कुछ पुराने नेताओं और हाल के दिनों में पार्टी में शामिल हुए लोगों के बीच खींचतान के बीच यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन

यह है नई भाजपा
सरमा ने दावा किया कि वह खुद, उनके पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई तथाकथित नई भाजपा के लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा पुरानी या नई भाजपा की तर्ज पर विश्वास करती तो बीरेन सिंह, पेमा खांडू या बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री नहीं बन पाते, या सुवेंदु अधिकारी विपक्ष के नेता नहीं बन पाते। सिंह और खांडू दोनों कांग्रेस में थे, अधिकारी तृणमूल कांग्रेस में थे, जबकि बोम्मई अपनी निष्ठा बदलने से पहले जनता दल में थे।

सरमा ने कहा कि भगवा पार्टी ने असम में दो मुख्यमंत्री बनाए और वे दोनों नई भाजपा का हिस्सा थे। भाजपा बहुत बड़ी दिल वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

दूसरी पार्टी से आए बने सीएम

पत्रकारों से सरमा ने कहा कि भाजपा में नई या पुरानी नाम की कोई चीज नहीं है। अगर पार्टी ने उस तरह से सोचा होता, तो क्या आपको लगता है कि सोनोवाल या हिमंत बिस्वा सरमा मुख्यमंत्री बन सकते थे? बता दें, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने से पहले सरमा कांग्रेस का हिस्सा थे, जबकि सोनोवाल असम गण परिषद (एजीपी) के साथ थे।

चीनी-चाय का उदाहरण
सरमा ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि  भाजपा में नए लोग पार्टी के साथ वैसे ही घुलमिल गए हैं जैसे चीनी चाय के साथ घुलमिल जाती है। इसी बयान को दूसरी तरह पेश किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुरानी और नई भाजपा यह कांग्रेस का रचाया खेल है। 

कांग्रेस में न बचे कोई
उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि कांग्रेस में कोई भी न बचे। अगर कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है तो वहां से नए लोगों को शामिल करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर नए लोग भाजपा में आते रहेंगे तो 'सनातन धर्म' मजबूत होगा और सभ्यता को बढ़ावा मिलेगा।

मिस्ड कॉल दें लोग
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नड्डा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक मिस्ड कॉल देकर कोई भी भाजपा में शामिल हो सकता है ताकि भारत कांग्रेस मुक्त हो जाए।' उन्होंने कहा कि पुरानी और नई भाजपा का मुद्दा उठाया जाता है, तो कांग्रेस को खुशी होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed