फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Sarma fulfils Silchar deaf-mute artists dream of meeting PM Modi

Assam: असम के मूक बधिर कलाकार ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इशारों में जताई खुशी को मां ने दिए शब्द

Fri, 22 Jul 2022 03:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Jul 2022 03:08 PM IST
सार

असम के सिलचर जिले के रहने वाले अभिजीत शुक्रवार को अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा दिन था क्योंकि उनका सपना आज पूरा हो गया।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Sarma fulfils Silchar deaf-mute artists dream of meeting PM Modi
पीएम मोदी को अभिजीत गोटानी ने पेंटिंग भेंट की। समीप हैं उनकी मां और असम के सीएम सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम के 28 साल के मूक बधिर कलाकार का पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात का सपना पूरा हो गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली में पीएम मोदी से कलाकार अभिजीत गोटानी व उनकी मां की मुलाकात कराई। अभिजीत ने पीएम को अपनी कलाकृति भी भेंट की। 

विज्ञापन

असम के सिलचर जिले के रहने वाले अभिजीत शुक्रवार को अपनी मां के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। यह उनके जीवन का सबसे बड़ा दिन था क्योंकि उनका सपना आज पूरा हो गया।अभिजीत पीएम के लिए अपने साथ एक विशेष पेंटिंग  लेकर आए थे। पीएम को भेंट इस पेंटिंग में प्रधानमंत्री मोदी की जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला गया है। पेंटिंग में प्रधानमंत्री को उनकी मां के साथ, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) में बोलते हुए और देश के पीएम बनने तक उनकी जीवन यात्रा का चित्रण है। 
विज्ञापन


पीएम ने थपथपाई पीठ तो आंखें चमक उठीं
28 साल के गोटानी जन्म से मूक बधिर हैं। वह पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्साहित थे। अभिजीत की मां ने बताया कि जब प्रधानमंत्री ने पेंटिंग देखकर  अभिजीत की पीठ थपथपाई, तो मैंने उसकी आंखों में चमक देखी और उसके दिल में खुशी महसूस की।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इशारों में कहा- पीएम नरम दिल व सरल व्यक्ति 
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अभिजीत ने सांकेतिक भाषा में अपनी बात कही। उसे समझकर अभिजीत की मां ने उनकी बात मीडिया तक पहुंचाई। अभिजीत ने कहा, 'हर दिन मैं टेलीविजन पर पीएम मोदी को देखता हूं, लेकिन आज उनसे व्यक्तिगत रूप से मिला। बहुत अच्छा लगा, जब उन्होंने मेरी पेंटिंग की सराहना की और इसे बहुत सुंदर बताया।प्रधानमंत्री ने मेरी पीठ थपथपाई मुझे बहुत अच्छा लगा और उन्होंने कहा कि मेरी कलाकृति बहुत अच्छी है। आज मेरा सपना पूरा हो गया है। वह बहुत ही नरम दिल और सरल व्यक्ति हैं। मेरे परिवार को बहुत गर्व होगा कि मैं पीएम से मिला। मेरे जैसे लोगों को यह कभी नहीं सोचना चाहिए कि वे हार गए हैं, लेकिन उन्हें दुनिया को दिखाना चाहिए कि हम यह कर सकते हैं।'


पहले सीएम सरमा से मिले थे अभिजीत
कुछ माह पहले अभिजीत अपने परिवार के साथ  मुख्यमंत्री सरमा से मिलने के लिए सिलचर से गुवाहाटी आए थे। सरमा को एक पेंटिंग भेंट की थी। उस मुलाकात में अभिजीत ने अपनी पेंटिंग प्रधानमंत्री को भेंट करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा था, आखिरकार आज इस मुलाकात का सपना पूरा हुआ।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed