फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma says give higher punishment for cases of love Jihad and land jihad news updates

Assam: लव जिहाद के साथ ही लैंड जिहाद के खिलाफ भी कानून बनाएगी सरकार, सीएम हिमंत ने बताया क्या है तैयारी

Mon, 05 Aug 2024 01:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2024 01:47 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमारी सरकार एक कानून बनाने की प्रक्रिया में है जो लव जिहाद के मामलों में कड़ी सजा देगा।
 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma says give higher punishment for cases of love Jihad and land jihad news updates
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर रही है। दोनों को रोकने के लिए हिमंत सरकार कानून ला रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का कहना है कि वह लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ काम करेंगे।

विज्ञापन


'पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए'
सीएम सरमा ने कहा, 'हमारी सरकार एक कानून बनाने की प्रक्रिया में है जो लव जिहाद के मामलों में कड़ी सज़ा देगा। असम में यह बहुत आम है, लोग फेसबुक पर अपना हिंदू नाम डालते हैं, एक लड़की को बहलाते हैं और शादी के बाद लड़की को पता चलता है कि लड़का वह नहीं है, जिससे उसने शादी की थी। पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए, इसलिए असम सरकार विभिन्न मामलों की जांच करने के बाद एक कानून बनाने जा रही है जो ऐसे मामलों में सजा देगा।'
विज्ञापन


हम एक ऐसा कानून ला रहे हैं जो...: सीएम
उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी जानते हैं कि असम के विभिन्न हिस्सों में जनसांख्यिकी परिवर्तनों के कारण एससी, एसटी जैसे मूल समुदाय अल्पसंख्यक बन रहे हैं और उनकी संपत्ति भी संदिग्ध तरीकों का उपयोग करके खरीदी जा रही है। असम में अगर आप बारपेटा, धुबरी जाएंगे तो आपको ऐसे कई उदाहरण मिलेंगे, जहां हमने अपनी जमीन और संपत्ति कैसे खोई है। इसलिए हम एक ऐसा कानून ला रहे हैं जो ऐसी बिक्री को प्रतिबंधित करेगा। एससी अपनी जमीन केवल एससी को ही बेचेंगे, एसटी अपनी जमीन एसटी को ही बेचेंगे और ओबीसी अपनी जमीन सिर्फ ओबीसी को ही बेचेंगे। हम लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ काम करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्रकैद की सजा होगी
इससे पहले उन्होने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि असम सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद को रोकने के लिए दो कानून ला रही है। अगर कोई मुस्लिम हिंदू की संपत्ति खरीदना चाहता है या कोई हिंदू मुस्लिम की संपत्ति खरीदना चाहता है, तो उसे सरकारी अनुमति लेनी होगी। लव जिहाद करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी।


वक्फ विधेयक में संशोधन की खबरों पर कही ये बात
'मीडिया में आई खबरों के अनुसार कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर नियंत्रण के लिए विधेयक ला सकती है', सीएम सरमा ने कहा, 'अब तक, मैंने मसौदा या संशोधन विधेयक नहीं देखा है। मैं केवल इतना जानता हूं कि वक्फ विधेयक में संशोधन होगा। यह लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता है। मुझे लगता है कि मुस्लिम आंदोलन को न्याय देने के लिए इस कदम पर विचार किया जाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि वक्फ संपत्ति जिसे भी मिलनी चाहिए, उसके पास जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed