फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma says Congress will go down if Gandhis continue to lead it after defeat in assembly elections in five states

असम: कांग्रेस के भविष्य पर बोले मुख्यमंत्री सरमा, अगर गांधी नेतृत्व करते रहे तो गर्त में चली जाएगी पार्टी

Mon, 14 Mar 2022 07:42 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 14 Mar 2022 07:42 PM IST
सार

चुनावों में कांग्रेस के लगातार खराब प्रदर्शन के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गांधी परिवार के नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma says Congress will go down if Gandhis continue to lead it after defeat in assembly elections in five states
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : twitter/himantabisw

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी के भविष्य को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अगर गांधी-नेहरू परिवार की इसका नेतृत्व करता रहा तो कांग्रेस पार्टी गर्त में चली जाएगी और पंचायत चुनावों में कहीं दिखाई तक नहीं देगी।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्व लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक सरमा ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी पर निर्भर करता है कि वह फिर से राजनीति की मुख्य धारा में आना चाहती है या फिर गांधी परिवार के नेतृत्व के साथ अपने हारने के क्रम को आगे भी जारी रखना चाहती है।
विज्ञापन


हिमंत बिस्व सरमा साल 2013 में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि चुनावों में लगातार हार ने सिद्ध किया है कि गांधी परिवार कांग्रेस को जीत तक नहीं पहुंचा सकता है। गांधी परिवार कांग्रेस के नेतृत्व में पूरी तरह असफल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरमा ने कहा, 'ऐसे में, मेरा मानना है कि आने वाले दिनों में गांधी परिवार कांग्रेस को ऐसी जगह पहुंचा देगा जहां से यह पंचायत चुनावों में भी कहीं नजर नहीं आएगी।' मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कांग्रेस के नेताओं पर निर्भर करता है कि वह कैसा भविष्य चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed