फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam cm himanta biswa sarma said pawan khera tendered apology for statement against pm modi father

Pawan Khera: पवन खेड़ा ने मांगी माफी! असम CM सरमा बोले- राजनीति में अब कोई असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं करेगा

Fri, 24 Feb 2023 11:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 Feb 2023 11:20 AM IST
सार

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 'आरोपी (कांग्रेस नेता पवन खेड़ा) ने बिना शर्त माफी मांग ली है। हम उम्मीद करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर पवित्रता बनी रहेगी। इसके बाद कोई भी राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।'

विज्ञापन
assam cm himanta biswa sarma said pawan khera tendered apology for statement against pm modi father
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि पवन खेड़ा ने बिना शर्त माफी मांग ली है। असम के मुख्यमंत्री ने लिखा कि राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 'आरोपी (कांग्रेस नेता पवन खेड़ा) ने बिना शर्त माफी मांग ली है। हम उम्मीद करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर पवित्रता बनी रहेगी। इसके बाद कोई भी राजनीति में असभ्य भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।'
विज्ञापन


बता दें कि पवन खेड़ा ने बीते दिनों गौतम अदाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खेड़ा ने प्रधानमंत्री को लेकर कुछ कह दिया था। जिसके बाद उनके खिलाफ असम, यूपी में कई जगह एफआईआर हुई थी। गुरुवार को पवन खेड़ा जब अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे तो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा रोक लिया गया था। 
विज्ञापन


इसके बाद पवन खेड़ा के समर्थन में अन्य कांग्रेस नेता भी धरने पर बैठ गए थे। दरअसल असम पुलिस की अपील पर दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को रोका था और जब असम पुलिस दिल्ली पहुंची तो उसने दिल्ली पुलिस से पवन खेड़ा की कस्टडी ली। इस बीच कांग्रेस इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई, जहां से सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को राहत देते हुए उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी। कोर्ट ने मंगलवार तक पवन खेड़ा को अंतरिम जमानत दी है और अब 27 फरवरी को कोर्ट फिर से इस मामले की सुनवाई करेगी। अब असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि पवन खेड़ा ने अपने बयान को लेकर बिना शर्त माफी मांग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed