फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma said on The Kerala Story – go watch the film with your daughters

Assam: द केरल स्टोरी पर बोले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा- अपनी बेटियों साथ जाकर देखें फिल्म

Fri, 12 May 2023 01:59 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 12 May 2023 01:59 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं भारत के लोगों से 'द केरल स्टोरी' को अपने परिवार के साथ देखने की अपील करना चाहूंगा। खासकर अपनी बेटियों के साथ जाकर इस फिल्म को देखें। उन्होंने कहा, 'फिल्म पर प्रतिबंध लगाना कोई समाधान नहीं है...

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma said on The Kerala Story – go watch the film with your daughters
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि मैं भारत के लोगों से 'द केरल स्टोरी' को अपने परिवार के साथ देखने की अपील करना चाहता हूं। खासकर अपनी बेटियों के साथ जाकर इस फिल्म को देखें। उन्होंने यह बात गुवाहाटी में एक थिएटर में अपने कैबिनेट सहयोगियों और अन्य भाजपा विधायकों के साथ 'द केरल स्टोरी' देखने के बाद कही। उन्होंने कहा, फिल्म पर प्रतिबंध लगाना कोई समाधान नहीं है। फिल्म इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के बारे में बात करती है न कि मुसलमानों के खिलाफ।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, केरला की कहानी एक निर्दोष महिला की कहानी को दर्शाती है, जिसका आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा, यह फिल्म जिहाद और धर्म के नाम पर आतंकवादी शिविरों के अंदर क्या हो रहा है, उसे उजागर करती है। उन्होंने कहा, मुझे कहना होगा कि यह सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं और केरल के लोगों को, चाहे वे किसी भी धर्म के हों, आतंकवादी संगठनों द्वारा मासूम लड़कियों के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, मैं भारत के लोगों से 'द केरल स्टोरी' को अपने परिवार के साथ देखने की अपील करना चाहूंगा। खासकर अपनी बेटियों के साथ जाकर इस फिल्म को देखें। उन्होंने कहा, 'फिल्म पर प्रतिबंध लगाना कोई समाधान नहीं है। फिल्म इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के बारे में बात करती है न कि मुसलमानों के खिलाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed