फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma questions Congress on missing North Eastern from India map in social media post

Assam: कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट में भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर गायब, सीएम हिमंत ने राहुल गांधी को घेरा

Sun, 17 Sep 2023 01:58 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 17 Sep 2023 01:58 AM IST
सार

असम के सीएम सरमा ने कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से एक एनिमेटेड वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कार्टून चरित्रों की तस्वीरें हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से मिलती जुलती हैं। साथ में एक नक्शा है जिसमें उत्तर पूर्व दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma questions Congress on missing North Eastern from India map in social media post
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए भारत के नक्शे से उत्तर पूर्वी क्षेत्र गायब है। सरमा ने कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से एक एनिमेटेड वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें कार्टून चरित्रों की तस्वीरें हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से मिलती जुलती हैं। साथ में एक नक्शा है जिसमें उत्तर पूर्व दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन


सरमा ने एक्स पर लिखा, लगता है कांग्रेस पार्टी ने गुपचुप तरीके से पूर्वोत्तर की पूरी जमीन किसी पड़ोसी देश को बेचने का सौदा कर लिया है। नक्शे में बीच में गांधी का एक कार्टून है, जबकि स्क्रीनशॉट को मोदी और गांधी के बीच एक काल्पनिक संवाद के साथ कैप्शन दिया गया है, जो 1975 की बॉलीवुड फिल्म 'दीवार' के लोकप्रिय संवाद ‘मेरे पास मां है’ से प्रेरित है।
विज्ञापन
सीएम सरमा ने सवाल किया, क्या राहुल इसी वजह से विदेश गए थे? या पार्टी ने शरजील इमाम को सदस्यता दे दी है? बता दें, छात्र कार्यकर्ता शरजील इमाम को साल 2020 में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में हुए दंगों में कथित साजिश के लिए यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया था। वह 28 जनवरी, 2020 से हिरासत में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed