फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma Electoral Bond Legal Action against Congress MP Pradyut Bordoloi

Assam: चुनावी बॉन्ड से जुड़े आरोपों पर भड़के असम के मुख्यमंत्री; कांग्रेस सांसद को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Fri, 15 Mar 2024 10:07 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Mar 2024 10:07 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सांसद को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े मामले में बयान को आपत्तिजनक बताते हुए सीएम सरमा ने कहा है कि वह कांग्रेस सांसद के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma Electoral Bond Legal Action against Congress MP Pradyut Bordoloi
प्रद्युत बारदोलोई और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। कांग्रेस सांसद का आरोप है कि असम सरकार ने उस कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को करोड़ों रुपये का दान दिया। आरोपों से भड़के मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि कांग्रेस सांसद के आरोप तथ्यों से परे और पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन


नागांव से निर्वाचित कांग्रेस सांसद बोरदोलोई ने एक शख्स के एक्स पोस्ट को दोबारा पोस्ट किया। इसमें असम सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पोस्ट के मुताबिक असम सरकार ने ब्राइट स्टार इन्वेस्टमेंट्स नाम की फर्म के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एक्स यूजर ने चंदा देने वाले लोगों की सूची भी शेयर की। भाजपा को दान की राशि के साथ फर्म का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


इस पोस्ट को सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने दोबारा पोस्ट कर इलेक्टोरल बॉन्ड को घोटाला करार दिया। उन्गोंने हैशटैग #ElectoralBondScam लिखा और कहा, इससे पता चलता है कि भाजपा में भ्रष्टाचार कितनी गहरी पैठ बना चुका है। उन्होंने कहा कि असम में फर्जी विकास का खेल खेला गया है। अब अधिक समय नहीं बचा है जब ताश के पत्तों की तरह यह पूरी इमारत ढह जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



असम के मुख्यमंत्री ने इस सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कहा कि असम सरकार और इस फर्म के बीच कोई व्यावसायिक रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस एमओयू की बात हो रही है उस मामले में फर्म ने प्रागज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए परोपकार के तहत दान दिया है। निर्माण तेजी से हो रहा है और जल्द ही इसे राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद का बयान अपमानजनक है। उनके पास कानूनी कार्रवाई का पर्याप्त आधार है। बोरदोलोई ने कहा कि वह ऐसे मुकदमों का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि अदालत में सुनवाई के दौरान चुनावी बॉन्ड के रैकेट का पर्दाफाश होगा।

चुनावी बॉन्ड खरीदने और राजनीतिक चंदा देने वाले एक अन्य फर्म एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन का जिक्र कर बोरदोलोई ने कहा, इसे उत्तरी गुवाहाटी ब्रिज के चल रहे निर्माण का ठेका दिया गया है। मुख्यमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि चुनावी बॉन्ड का 'घोटाला' सुप्रीम के निर्देश पर उजागर हुआ है। 


बोरदोलोई ने कहा कि भाजपा अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए ओवरटाइम कर रही है। एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन के दान और नॉर्थ घी ब्रिज के अनुबंध का आपस में क्या संबंध है? यह जानने के लिए इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed