फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma and Meghalaya CM Conrad Sangma hold Meeting on Assam Meghalaya border

Assam-Meghalaya: असम-मेघालय सीमा को लेकर मुख्यमंत्री स्तर की बैठक, सरमा-सगंमा बोले- विवाद का निकलेगा समाधान

Wed, 24 May 2023 02:11 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 May 2023 02:11 PM IST
सार

बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, हमने छह विवादित क्षेत्रों को सुलझा लिया है। क्षेत्रीय समितियों ने इन छह क्षेत्रों का दौरा किया है। जून के महीने में हम भरोसे के निर्माण के लिए कार्बी आंगलोंग और अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma and Meghalaya CM Conrad Sangma hold Meeting on Assam Meghalaya border
हिमंत बिस्व सरमा, कोनराड संगमा - फोटो : एएनआई

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनके मेघालय समकक्ष कोनराड संगमा ने सीमा विवाद को लेकर बुधवार को मुलाकात की। मुख्यमंत्री  स्तर की  बैठक में विवादित क्षेत्रों का समाधान निकालने पर चर्चा की गई। दोनों राज्यों के बीच 12 क्षेत्रों में मतभेद हैं। 

विज्ञापन


बैठक के बाद असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, हमने छह विवादित क्षेत्रों को सुलझा लिया है। क्षेत्रीय समितियों ने इन छह क्षेत्रों का दौरा किया है। जून के महीने में हम भरोसे के निर्माण के उपाय के रूप में कार्बी आंगलोंग और अन्य क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हम अन्य विवादित क्षेत्रों को हल करने में सक्षम होंगे। मतभेद के 12 क्षेत्र हैं और हमने छह क्षेत्रों को हल किया है। क्षेत्रीय समितियां शेष छह क्षेत्रों का भी दौरा करेंगी। 
विज्ञापन


वहीं, मेघालय के मुख्यमंत्री संगमा ने कहा, आज हमारी एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह छह शेष (विवादित) क्षेत्रों के लिए एक समाधान ढूंढने की शुरुआत है। हमने क्षेत्रीय समितियों से इसका अध्ययन करने को कहा है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही इसका समाधान निकल आएगा। हमें शांति बनाए रखनी चाहिए। जुलाई में हम फिर मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed