फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Hemanta Biswa Sarma says Hindutva is a way of life, followers of most religions are descendants of Hindus

सीएम बिस्व सरमा बोले: हिंदुत्व जीवन का तरीका, अधिकांश धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज

Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 11 Jul 2021 12:00 AM IST
सार

  • भाजपा के वरिष्ठ नेता ने राज्य में उनकी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं।

विज्ञापन
Assam CM Hemanta Biswa Sarma says Hindutva is a way of life, followers of most religions are descendants of Hindus
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : twitter.com/himantabiswa

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। उन्होंने दावा किया कि अधिकतर धर्मों के अनुयायी हिंदुओं के वंशज हैं।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने राज्य में उनकी सरकार का दूसरा महीना पूरा होने के मौके पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिंदुत्व की शुरुआत 5,000 साल पहले हुई थी और इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? लगभग हम सभी हिंदुओं के वंशज हैं।
विज्ञापन


सरमा ने कहा, हिंदुत्व को हटाया नहीं जा सकता क्योंकि इसका मतलब होगा अपनी जड़ों और मातृभूमि से दूर जाना।

लव जिहाद के मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है लेकिन उन्होंने कहा कि किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष द्वारा उनके उस बयान के लिए आलोचना के बारे में पूछे जाने पर कि विधायक कानून बनाने के लिए हैं और मंत्री निर्वाचन क्षेत्रों के विकास के लिए जिम्मेदार हैं, सरमा ने दावा किया कि भारत का संविधान यही कहता है और विधानसभा में इस संबंध में विधायक मंत्रियों से ऊपर होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed